X

Terence Lewis ने की छप्पर फाड़ कमाई, देश ही नहीं विदेश में भी छुपा है पैसा

News Nation Bureau New Delhi 10 February 2022, 02:42:42 PM
Follow us on News
Social Media

आज हम आपको बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर Terence Lewis के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन्होंने अपने डांस टैलेंट के दम पर न सिर्फ खुद की इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है बल्कि देश से लेकर विदेश तक में खूब शौहरत भी कमाई है. टेरेंस लुईस एक भारतीय डांसर और कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म लगान के कुछ गानों को कोरियोग्राफ किया हैं. जिसके बाद उन्हें लोकप्रियता मिली थी. वहीं,  बता दें कि इन दिनों Terence Lewis रियलिटी शो में बतौर जज अपनी पहचान बना चुके हैं. जिससे ये तो साफ़ है कि, बतौर कोरियोग्राफर टेरेंस ने शौहरत के साथ साथ खूब दौलत भी कमाई है. तो चलिए जानते हैं आखिर कितनी दौलत के मालिक हैं टेरेंस. 

Instagram@TerenceLewis

टेरेंस लुईस आज दुनिया के सबसे सफल कोरियोग्राफर माने जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 3-6 मिलियन डॉलर हैं. उनकी आय का मुख्य स्रोत्र कोरियोग्राफी और विज्ञापनों से आता हैं. 

Instagram@TerenceLewis

इसके आलावा टेरेंस को पिछले कुछ वर्षों में कई रियलिटी में भी बतौर जज देखा गया हैं, जिससे उन्होंने मोटी कमाई की हैं. टेरेंस लुईस के पास मुंबई में एक बंगला है. जिसमे वह अपने परिवार के साथ रहते हैं. इसके आलावा उनके पास एक बीएमडब्ल्यू कार भी हैं.

Instagram@TerenceLewis

टेरेंस बॉलीवुड फिल्मों और म्यूजिक, स्टेज शो, विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो के एक कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने कोरियोग्राफर के रूप में कई फिल्मों और म्यूजिक को कोरियोग्राफ किया है. 

Instagram@TerenceLewis

टेरेंस लुईस ने कई स्टेज शो, बॉलीवुड शो, कॉर्पोरेट लॉन्च, ब्रॉडवे वेस्टएंड म्यूजिक, फीचर फिल्में, कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो को कोरियोग्राफ किया है और विज्ञापनों में दिखाई दिए हैं.

Instagram@TerenceLewis

टेरेंस ने फिल्म 'लगान' (Lagaan) से बतौर कोरियोग्राफर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी. 

Instagram@TerenceLewis

सरोज खान (Saroj Khan), राजू खान (Raju Khan), गणेश हेगड़े (Ganesh Hegde) और वैभवी मर्चेंट (Vaibhavi Merchant) के साथ फिल्म लगान के गानों में अपनी कोरियोग्राफी के लिए 2002 अमेरिकी कोरियोग्राफी पुरस्कार जीता है. 

Instagram@TerenceLewis

टेरेंस ऑस्ट्रिया के विएना में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 'डांसवेब यूरोप स्कोलरशिप' हासिल करने वाले पहले भारतीय भी हैं. और गर्व की बात ये भी है कि अब टेरेंस इसी शो में बतौर जज भी नजर आते हैं. 

Instagram@TerenceLewis

फ़िलहाल टेरेंस को सबसे ज्यादा अब डांस रियलिटी शोज में  देखा जाता है. जिनमें India's Best Dancer डांस शो के दोनों सीजन शामिल हैं. 

Instagram@TerenceLewis

टेरेंस मुंबई में अपनी खुद की डांस कंपनी 'टीएलपीटीआई' (Terence Lewis professional training institute) भी चलाते हैं. हाल ही में स्टार प्लस डांस रियलिटी शो में रिव्यु करने के लिए टेरेंस की लोकप्रियता देखते हुए उन्हें एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से रेप्लास किया गया है. 

Instagram@TerenceLewis

टेरेंस 'डांस चैंपियंस' (Dance Championship) में रेमो डिसूजा (Remon D'Souza) और राघव जुयाल (Raghav Juyal) के साथ जजिंग पार्टनर भी हैं. 

Top Story