X

चेतन भगत की किताबों पर बनी 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'काय पो छे', 'टू स्टेटस' में ये खास बात है कॉमन

News Nation Bureau New Delhi 10 April 2017, 06:01:47 AM
Follow us on News
'हाफ गर्लफ्रेंड' का पोस्टर

अंग्रेजी के मशहूर उपन्यास लेखक चेतन भगत की किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित मोहित सूरी की फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

चेतन भगत और श्रद्धा कपूर

ऐसा पहली बार नहीं जब चेतन भगत की किताब पर पर फिल्म बनी हो। इससे पहले भी 'थ्री मिस्टेक आॅफ मॉय लाइफ' पर 'काय पो छे' फिल्म और 'टू स्टेटस' पर 'टू स्टेटस' फिल्म बन चुकी है।

'काय पो छे'

अभिषेक कपूर की 'काय पो छे' फिल्म तीन दोस्तों की कहानी थी। फिल्म में सुशांत राजपूत और राजकुमार राव लीड रोल में थे।

'टू स्टेटस'

'टू स्टेटस' फिल्म में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी।चेतन भगत की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था।

'हाफ गर्लफ्रेंड'

'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म से निर्माता निर्देशकों को काफी उम्मीदें हैं।

काम और प्यार के प्रति जुनून

हालांकि अभी 'हाफ गर्लफ्रेंड' रिलीज नहीं हुई, लेकिन चेतन की इन सभी फिल्मों की खास बात है कि इनमें अपने काम और प्यार के प्रति जुनून दर्शाया गया है।

Top Story