/newsnation/media/media_files/2025/01/24/5wRmLDRGdynOypg8nENO.png)
Muhammad Yunus: (X@ANI)
Bangladesh Elections: बांग्लादेश में हिंसा अब आम हो गई है. बांग्लादेश में जब से शेख हसीना ने इस्तीफा दिया है, तब से बांग्लादेश हिंसा की आग से तड़प रहा है. बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं. आम चुनावों के लिए प्रचार अभियान जारी है. इस बीच, पूरे देश में हिंसक घटनाएं भी हो रही हैं. उम्मीदवारों और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है, जिस वजह से चुनावी प्रक्रिया की शुचिता पर गंभीर चिंता पैदा हो गईं हैं.
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों की मानें तो चुनाव प्रचार की शुरुआत में ही चाकूबाजी, गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है. दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. पूरे देश में एक डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय वहां की लोकतांत्रिक बहाली पर नजरें टिकाएं बैठा है.
बांग्लादेश की ये खबर भी पढ़ें- बांग्लादेश ने फिर लिया भारत के खिलाफ बड़ा फैसला, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में सीमित की वीजा सेवाएं
सोमवार से अब तक 25 लोग हिंसा में घायल
हालिया हिंसक घटनाओं के बारे में बताएं तो सोमवार रात से लेकर अब तक पांच जिलों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुई, जिसमें कम से कम 24 लोग घायल हो गए. घटनाओं में मुख्य रूप से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की खबरें हैं. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई है कि कई उम्मीदवारों ने अपनी जान का खतरा बताया है. उन्होंने विशेष सुरक्षा की मांग की है. बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है.
बांग्लादेश की ये खबर भी पढ़ें- इस बार जलाया नहीं, जहर पिलाकर की गई बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या, नहीं रुक रही है हिंदुओं पर हिंसा
चुनावी कार्यलयों और प्रचार वाहनों को पहुंचाया जा रहा है नुकसान
उपद्रवियों ने कई निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावी कार्यालयों, वाहनों, प्रचार वाले लाउडस्पीकरों और मतदान केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैैमरों को नष्ट कर दिया.
बांग्लादेश की ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh: हिंदू को गोली मारने से पहले साथी ने पूछा ये सवाल, दीपू दास के बाद मयमनसिंह जिले में एक और हत्या
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us