/newsnation/media/media_files/2025/10/03/russian-president-praised-pm-modi-called-him-intelligent-2025-10-03-08-03-19.jpg)
File Photo (NN)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले हमेशा अपने देश भारत के बारे में सोचते हैं. पुतिन ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे बुद्धिमान नेता बताया है. दरअसल, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने भारत और रूस के बीच बरसों पुरानी गहरी दोस्ती पर बात की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने कहा कि मेरा कहना है कि भारतीय और रूसी दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को भूल नहीं सकते.
उन्होंने कहा कि करीब 15 साल पहले हमने एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के बहुत ही समझदार और बुद्धिमान नेता हैं. पीएम मोदी एक ऐसे नेता हैं, जो सबसे पहले अपने देश भारत के बारे में सोचते हैं.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- India-Russia: 'अब तेल खरीद पर भारत को डिस्काउंट देगा रूस', PM मोदी से मिलने के बाद पुतिन ने लिया फैसला
रूस को होगा 9-10 अरब डॉलर का नुकसान
पुतिन ने कहा कि भारत अगर रूस से तेल खरीदना बंद कर देता है तो उसे 9 से 10 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है. उन्होंने भारत पर विश्वास जताते हुए कहा कि पीएम मोदी किसी भी विदेशी दबाव में झुकेंगे नहीं.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन को कोई भी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता है, रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
राष्ट्रपति पुतिन आएंगे भारत
खास बात है कि रूस के राष्ट्रपति का बयान ऐसे समय पर आया है, जब वे भारत आने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन 2025 के अंत तक भारत आ सकते हैं. हालांकि, उनके आने से पहले उम्मीद है कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी शिखर सम्मेलन की तैयारियों और चर्चांओं के लिए भारत आ सकते हैं.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US-Russia: डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच अगले सप्ताह हो सकती है मीटिंग, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी
रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: पुतिन ने कहा- यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रहेगी, लेकिन युद्ध नहीं रुकेगा