/newsnation/media/media_files/2026/02/20/prince-andrew-released-from-jail-in-epstein-files-case-2026-02-20-08-25-59.jpg)
Prince Andrew
Epstein Files: ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसोर को गिरफ्तारी के 11 घंटे बाद ही रिहा कर दिया गया. उन्हें जेफरी एपस्टीन के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार किया गया था. एंड्रयू पर आरोप है कि उसने सरकारी दस्तावेजों को एपस्टीन को भेजा था. एंड्रयू को पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया था. 66वें जन्मदिन पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था.
गिरफ्तारी के करीब 11 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें अंडर इन्वेस्टिगेशन श्रेणी में रिहा किया गया. आसान भाषा में बताएं तो उनके खिलाफ कोई औपचारिक आरोप नहीं लगे हैं लेकिन जांच जारी है.
एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Epstein Files सामने आने से 10 देशों में 15 से ज्यादा बड़े नेता-डिप्लोमैट का इस्तीफा, ब्रिटिश PM ने मांगी माफी
किंग चार्ल्स और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
एंड्रयू की गिरफ्तारी के बाद भाई किंग चार्ल्स ने एक बयान जारी किया है. अपने बयान में उन्होंने बताया कि मैंने एंड्रयू के बारे में सुना है. सार्वजनिक कार्यालय में दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच हो रही है. कानून को अपना काम करने देना चाहिए. एंड्रयू की गिरफ्तारी के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का बयान भी सामने आया था. उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए. किसी को भी कानून से ऊपर होने का अधिकार नहीं है.
एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Epstein Files: एप्सटीन फाइल्स में नाम आने की वजह से स्लोवाकिया PM के NSA ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह
एपस्टीन से दोस्ती का एंड्रयू को पछतावा
बता दें, एंड्रयू ने हमेशा एपस्टनी के साथ उनके संबंधों में किसी भी गलत काम से इनकार नहीं किया है. उनका कहना है कि वे एपस्टीन से दोस्ती करने का उन्हें पछतावा है. एंड्रयू की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी और उनके बच्चों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Epstein Files: 30 दिन में दुनिया के सामने होगा US का डार्क सीक्रेट, डोनाल्ड ट्रंप ने एप्सटीन फाइल्स वाले बिल पर किए हस्ताक्षर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us