Epstein Files: एप्सटीन फाइल्स में नाम आने की वजह से स्लोवाकिया PM के NSA ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स की जानकारी सामने आने के बाद स्लोवाकिया PM के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस्तीफा दे दिया है. उनका नाम भी एपस्टीन फाइल्स में सामने आया है.

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स की जानकारी सामने आने के बाद स्लोवाकिया PM के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस्तीफा दे दिया है. उनका नाम भी एपस्टीन फाइल्स में सामने आया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Slovakia NSA Miroslav Lajcak Resigned due to Epstein Files

Epstein Files

Epstein Files: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री राबर्ट फिको के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मिरोस्लाव लाजैक ने इस्तीफा दे दिया है. उनका नाम एप्सटीन फाइल्स में सामने आया है. खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच युवतियों के बारे में ईमेल हुआ था. मामले में एनएसए लाजैक ने अपनी किसी भी गलती से इनकार किया है. उनका कहना है कि ये मेल अनौपचारिक रूप से हल्के फुल्के अंदाज में किया गया था. 

Advertisment

इस वजह से लाजैक ने पद से किया इस्तीफा

लाजैक ने कहा कि वे अपने पद से इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं, जिससे इस चीज का इस्तेमाल प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के लिए न किया जाए. शनिवार को प्रधानमंत्री फिको ने बताया कि उन्होंने लाजैक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. 

गवाही देने के लिए एंड्रयू पर बढ़ रहा दबाव

मामले में ब्रिटिश राजघराने के पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर पर अमेरिकी जांच समिति के समक्ष पेश होने और गवाही देने का दबाव बढ़ रहा है. समिति यौन अपराध के आरोपी जेफरी एप्सटीन केस की जांच कर रही है. एक महिला का आरोप है कि 2010 में एपस्टीन उसे तत्कालीन राजकुमार एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनवाने के लिए ब्रिटेन ले गया था. महिला और प्रिंस विंडसर कैसल स्थित उनके रॉयल लॉज आवास पर मिले थे. 

कई शक्तिशाली और रसूखदार लोगों के नाम एपस्टीन फाइल्स में शामिल

एपस्टीन फाइलों में कई सारे शक्तिशाली और रसूखदार लोगों के नाम शामिल है. इसमें पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर से लेकर एलन मस्क तक के नाम शामिल हैं. लिस्ट में इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक, अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक, वर्जिन ग्रुप के अरबपति संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन और न्यूयार्क जायंट्स के को-आनर स्टीवन टिश सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. 

Epstein Files
Advertisment