/newsnation/media/media_files/2026/02/10/resignation-of-senior-officers-in-10-countries-due-to-epstein-files-2026-02-10-13-12-22.jpg)
Epstein Files
यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन से जुड़े सीक्रेट दस्तावेज के सामने आते ही दुनिया भर में हड़कंप मच गया है. अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने करीब 30 लाख पेज के दस्तावेज 30 जनवरी को जारी किए, जिसके बाद से 10 देशों में 15 से अधिक बड़े अधिकारियोें को पद छोड़ना पड़ गया. वहीं, 80 से ज्यादा ताकतवर व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है. इन फाइलों में नेता, अरबपति, राजदूत और तो और शाही परिवारों के सदस्यों के नाम भी शामिल हैं.
एपस्टीन फाइल्स में दस्तावेजों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन जैसे हाई-प्रोफाइल नाम भी सामने आएं हैं.
सबसे ज्यादा इस्तीफे ब्रिटेन में हुए
एपस्टीन फाइल्स सामने आने के बाद यूरोप में सबसे ज्यादा हड़कंप मचा है. सबसे ज्यादा ब्रिटेन में तीन अधिकारियों को पद से हाथ धोना पड़ गया, जिसमें ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैक्स्वीनी, पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन और सलाहकार एडम पेरी शामिल हैं. इसके अलावा, स्लोवाकिया के पूर्व विदेश मंत्री और एनएसए मीरास्लाव लाइचाक ने भी इस्तीफा दे दिया. उनके खिलाफ 300 से अधिक ईमेल और आपत्तिजनक चैट सामने आए थे.
स्वीडन की सीनियर डिप्लोमेट जोआना रुबिनस्टीन ने भी इस्तीफा दिया है. एमआईटी के लैब चीफ जोइची इतो को भी इस्तीफा देना पड़ गया. नॉर्वे में राजदूत मोना जुएल को निलंबित कर दिया गया. बता दें, एप्सटीन की वजह से साल 2019 में अमेरिका के तत्कालीन लेबर मिनिस्टर ने भी इस्तीफा दिया था.
सरकारों ने दिए जांच के आदेश
एप्सटीन फाइल्स कई देशों के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक शर्मिंदगी का कारण बन गई है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी. वहीं प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ ब्रिटिश पुलिस ने नई फाइलों के आधार पर फ्रेश रिव्यू शुरू कर दिया है. नॉर्वे में राजदूत मोना जुएल को निलंबित किया गया. पूर्व पीएम थोरबजॉर्न जगलैंड के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू हो गई है. सीनियर डिप्लोमेट तेर्झे रोड-लार्सन के खिलाफ भी जांच चल रही है. फ्रांस के पूर्व मंत्री जैक लैंग को आधिकारिक समन जारी हुआ है. पोलैंड, तुर्किये औरर लाताविया ने मानव तस्करी के साथ आधिकारिक साठगांठ की जांच के लिए स्पेशल टीमें बनाईं हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us