Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक और हिंदू की मौत, तीन दिन पहले लोगों ने जिंदा जला दिया था

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक और हिंदू की मौत हो गई है. बांग्लादेश में 15 दिनों के अंदर-अंदर पांच हिंदुओं की हत्या की गई. पढ़ें पूरी खबर...

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक और हिंदू की मौत हो गई है. बांग्लादेश में 15 दिनों के अंदर-अंदर पांच हिंदुओं की हत्या की गई. पढ़ें पूरी खबर...

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Bangladeshi Police reacts on Dipu Das Murder

Bangladesh Violence

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा लगातार जारी है. इस बीच, शनिवार को 50 साल के हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास की इलाज के दौरान मौत हो गई. ढाका के नेशनल बर्न इंस्टीट्यूट में उनका इलाज हो रहा था. तीन दिन पहले कुछ लोगों ने दास पर अटैक कर दिया था और बाद में उन्हें जिंदा जला दिया था. दास लहूलुहान हो गए थे. उनका इलाज हो रहा था लेकिन तीन दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. नेशनल बर्न इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर डॉ. शाओन बिन रहमान ने दास की मौत की पुष्टि की. 

Advertisment

बांग्लादेश की ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या का प्रयास, भीड़ ने पहले घेर कर मारा फिर जिंदा जला दिया

तीन दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ते रहे खोकन चंद्र दास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन दिन पहले खोकन दास अपनी दवाई की दुकान बंद करके रात में ऑटो से घर लौट रहे थे. इसी दौरान, बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया. धारदार हथियार से उन्होंने दास को मार-मारकर लहूलुहान कर दिया है. इसके बाद उन्होंने पेट्रोल डालकर खोकन को जिंदा जला दिया. खोकन गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. तीन दिन बाद वह जिंदगी की जंग हार गए.

बांग्लादेश की ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh: हिंदू को गोली मारने से पहले साथी ने पूछा ये सवाल, दीपू दास के बाद मयमनसिंह जिले में एक और हत्या

मामले को लेकर बांग्लादेश पुलिस ने क्या कहा?

बांग्लादेशी पुलिस ने कहा कि खोकन दास कोनेश्वर यूनियन के तिलोई गांव के निवासी थे. वे केउरभंगा बाजार में एक दवाई की दुकान के साथ मोबाइल बैंकिंग का काम भी करते थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने के बाद अपनी जान बचाने के लिए खोकन दास तालाब में कूद गए. स्थानीय लोग उनकी चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने दास को तालाब से निकाला और अस्पताल लेकर गए.  

बांग्लादेश की ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh: ‘सहकर्मी ने हिंदू युवक पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया, पुलिस ने भी जिहादियों के हवाले किया’, जानें क्या बोलीं तस्लीमा नसरीन

Bangladesh violence
Advertisment