/newsnation/media/media_files/2026/03/08/middle-east-tension-400-people-killed-so-far-in-lebanon-2026-03-08-22-06-37.jpg)
Middle East Tension
Middle East Tension: अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त रूप से 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था. युद्ध के दौरान, इस्राइल ईरान के साथ-साथ लेबनान पर भी हमला कर रहा है. इस्राइली हमलों ने वहां भारी तबाही मचाई हुई है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री की मानें तो पिछले एक सप्ताह में लेबनान में 400 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 83 बच्चे भी शामिल हैं. इस्राइल द्वारा लगातार हो रही बमबारी और सैन्य कार्रवाई के वजह से नागरिकों की जान जा रही है. बड़ी संख्या में लोग घायल भी हए हैं,
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइली हमलों के वजह से दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है, जिस वजह से अस्पतालों पर भी भारी दबाव पड़ रहा है. लेबनान में राहत-बचाव का कार्य जारी है. बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत होने की वजह से इंटरनेशनल स्तर पर चिंता बढ़ा दी है.
अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच सामने आया राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट के लिए कही ये बात
फिर से इस्राइल ने दी हमले की चेतावनी
इसी बीच, इस्राइली रक्षा बल यानी आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान के निवासियों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है. इस्राइली सेना का कहना है कि आतंकी संगठन हिजबुल्ला की गतिविधियों की वजह से उन्हें लेबनान में सैन्य कार्रवाई करनी पड़ रही है. इस्राइली सेना ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी आम आदमी को नुकसान पहुंचाना नहीं है. इलाके में जारी हमलों की वजह से लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है.
अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US Iran War: युद्ध के बीच ईरान ने अमेरिका से पूछा ऐसा सवाल, ट्रंप ने कहा- अब देर हो चुकी है
आईडीएफ ने कहा- दक्षिणी इलाके खाली कर दें
इस्राइली सेना ने खास तौर पर लितानी नदी के दक्षिणी इलाके में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे तुरंत अपने-अपने घर खाली कर दें और उत्तर की ओर चले जाएं. सेना की मानें तो इस इलाके में हिजबुल्ला के ठिकानों और हथियारों को निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है.
अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Iran War: खामेनेई की मौत का बदला लेगा ईरान? जानें इसके निशाने पर कौन-कौन सी जगहें
लितानी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को ज्यादा खतरा
इस्राइली सेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग हिजबुल्ला के ठिकानों, उसके लड़ाकों या हिजबुल्ला के हथियारों के पास रहेंगे, उनकी जान को गंभीर रूप से खतरा हो सकता है. इसलिए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचने की सलाह दी जाती है. सेना ने बताया कि लितानी नदी के दक्षिण में रहना लोगों और उनके परिवारों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. किसी भी व्यक्ति और उनके परिजनों का लितानी नदी के दक्षिण में बने रहना खतरनाक हो सकता है. वहीं इस्राइली सेना ने किसी भी व्यक्ति तो दक्षिण की ओर जाने से भी मना किया है क्योंकि इस्राइली सेना का वहां सैन्य ऑपरेशन जारी है.
अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: मिडिल ईस्ट के युद्ध ने भारत को भी तनाव में डाला, महंगी हो सकती हैं ये चीजें
इंटरनेशनल कम्युनिटी की लेबनान पर नजरें
लगातार हो रहे हमलों और मौतों के आंकड़ों ने इलाके में तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया है. इंटरनेशनल समुदाय भी इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है. नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है.
अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US-Iran Tension: ‘ईश्वर की प्लानिंग का हिस्सा…यीशु की वापसी का रास्ता तैयार करना’, अमेरिकी सेना को ऐसे ब्रीफ कर रहे सैन्य कमांडर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us