/newsnation/media/media_files/2026/03/09/mojtaba-khamenei-2026-03-09-19-31-45.jpg)
Mojtaba Khamenei
Middle East Tension: ईरानी सुप्रीम लीडर आयातुल्ला खामेनेई की अमेरिका-इस्राइल के हमले में मौत हो गई थी. अब उनके बेटे आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की देश के नए सुप्रीम लीडर नियुक्त किए गए हैं. पद पर आसीन होते ही मोजतबा का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने अपने पहले बयान में ही देश को एकता और मजबूती का संदेश दिया. खास बात है कि मोजतबा का पहला बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब ईरान अमेरिका और इस्राइल के हमलों से जूझ रहा है.
ईरान साजिशों के बाद भी डगमगाने वाला नहीं- मोजतबा
मोजतबा खामेनई ने कहा कि वर्तमान संकट के खिलाफ ईरान की जनता और सशस्त्र बल मजबूती से खड़े हैं. दुश्मनों की हर साजिश के बावजूद ईरान डगमगाने वाला नहीं है. ये मुश्किल वक्त हैं. हमारी इच्छाशक्ति और विश्वास हमको मजबूत बनाकर रखेगा. हर एक चुनौती का सामना करने के लिए हम तैयार है.
खामेनेई ने कहा कि ईरान एक महान और बहादुर राष्ट्र है. इसकी जड़ें इतिहास, संस्कृति और इस्लामिक क्रांती में गहरी है. उन्होंने कहा कि हमारी बहादुरी और धैर्य ने हमें बहुत बार मजबूत बनाया है और आज भी हमें यही आगे बढ़ाएगा.
अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: आखिर क्यों अब तक ईरान के समर्थन में नहीं उतरे हूती लड़ाके? उन्हें किस बात का सता रहा है डर?
पिता अली खामेनेई को अर्पित की श्रद्धांजलि
उन्होंने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ-साथ सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि ईरान शहीदों के खून से लिखी गई क्रांति के रास्ते पर ही चलता रहेगा. हम शहीदों के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे. मोजतबा ने कहा कि हम उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे. उनकी विरासत को हम संभालेंगे. दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: इस्राइली सेना ने लेबनान में मचाया हाहाकार, 83 बच्चों सहित 400 लोगों की हुई मौत, IDF ने दी ये चेतावनी
ईरानी जनता के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प लिया
नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ने एक्सपर्ट असेंबली और ईरानी जनता के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प किया. उन्होंने कहा कि मुझे जो भी जिम्मा सौंपा गया है, मैं उसे पूरा करूंगा. मैं ईरान की जनता, इस्लामी व्यवस्था और सेना के साथ मिलकर काम करूंगा. हमारी लीडरशिप न्यायपूर्ण, क्रांतिकारी और मजबूत होगी. मोजतबा खामेनेई ने साफ किया कि कोई भी ताकत ईरान की संप्रभुता, सम्मान और स्वतंत्रता पर अतिक्रमण नहीं सकती है. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि ईरान के सम्मान की मैं रक्षा करूंगा. हम किसी के आगे नहीं झुकेंगे. हमारी पहली प्राथमिकता ईरान का सम्मान करना है. हम इसके लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं.
अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच सामने आया राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट के लिए कही ये बात
मोजतबा की नियुक्ति पर ईरान ने जताई असहमति
मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति के बाद आईआरजीसी और अन्य संस्थाओं ने उनके प्रति निष्ठा जताई है. इसके अलावा, इंटरनेशनल लेवल पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने मोजतबा की नियुक्ति पर असहमति जताई है. हालांकि, ईरान ने साफ कह दिया है कि वह अपनी राह खुद तय करेगा.
अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: मिडिल ईस्ट के युद्ध ने भारत को भी तनाव में डाला, महंगी हो सकती हैं ये चीजें
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us