चीन के Spring Festival Gala में ह्यूमनॉइड रोबोट का धमाकेदार प्रदर्शन, कुंग फू और डांस मूव्स से दर्शकों को रिझाया

Humanoid Robots: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ह्यूमनॉइड रोबोट के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक चीन के गाला फेस्टिवल से भी सामने आया है. इसमें ये रोबोट्स अपने कुंग फू और अतरंगी करतब से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.

Humanoid Robots: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ह्यूमनॉइड रोबोट के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक चीन के गाला फेस्टिवल से भी सामने आया है. इसमें ये रोबोट्स अपने कुंग फू और अतरंगी करतब से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
humanoid robots

humanoid robots Photograph: (SORA)

Humanoid Robots: चीन के मशहूर स्प्रिंग फेस्टिवल कार्यक्रम में इस बार टेक्नोलॉजी और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिला है. 16 फरवरी 2026 की शाम आयोजित स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने लाखों दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी उनके करतब की खूब चर्चाएं हो रही है. पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच जब इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट मंच पर उतरे, तो हर कोई उन्हें देख हैरान रह गया.

Advertisment

हर साल होता है इस फेस्टिवल का आयोजन

यह भव्य आयोजन हर साल China Media Group (CMG) द्वारा प्रसारित किया जाता है और इसे दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी कार्यक्रमों में एक माना जाता है. इस बार कार्यक्रम की सबसे खास झलक रही है इंसानों जैसे रोबोट्स की कुंग फू परफॉर्मेंस. रोबोट्स ने संतुलित और सटीक मूवमेंट्स के साथ मार्शल आर्ट स्टेप्स दिखाए, जो देखने में बिल्कुल इंसानों जैसे लग रहे थे. उनकी टाइमिंग, बैलेंस और समन्वय ने यह बता दिया कि रोबोटिक्स तकनीक किस स्तर तक पहुंच चुकी है.

ये भी पढ़ें- चीन में वर्चुअल बॉयफ्रेंड का क्रेज, 'Love and Deepspace' ऐप से महिलाएं बना रही हैं डिजिटल रिश्ते

बीजिंग में भी दिखा ह्यूमनॉइड रोबोट का जलवा

गाला के अलावा चीन की राजधानी Beijing के एक शॉपिंग मॉल में भी ह्यूमनॉइड रोबोट को डांस और स्टंट करते देखा गया था. वहां मौजूद लोगों ने इस अनोखे नजारे का वीडियो भी बनाया. रोबोट ने संगीत की धुन पर स्मूद और लचीले मूवमेंट्स दिखाए, जिससे यह साफ पता लगता है कि मशीनों में उन्नत AI एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है. ये एल्गोरिदम उन्हें आसपास के वातावरण को समझने, संतुलन बनाए रखने और रियल-टाइम में प्रतिक्रिया देने में एक्सपर्ट बन रहे हैं.

रोबोट्स की भागीदारी मनोरंजन से भी आगे

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे बड़े मंचों पर इन रोबोट्स की भागीदारी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है बल्कि यह तकनीकी प्रगति का प्रतीक भी है. चीन लंबे समय से रोबोटिक्स और AI सेक्टर में काम और इंवेस्ट दोनों कर रहा है और इस तरह के सार्वजनिक प्रदर्शन देश की तकनीकी उपलब्धियों को वर्ल्डवाइड स्प्रेड कर उनकी ताकत को दर्शाता है.

स्प्रिंग फेस्टिवल गाला क्या है?

बता दें कि चीन में 17 फरवरी 2026 को चंद्र नव वर्ष का स्वागत किया जाता है, जिसे 'वसंत महोत्सव' भी कहते हैं. वसंत महोत्सव यानी स्प्रिंग फेस्टिवल. यह 15 दिनों तक चलता है और 'सर्प वर्ष' के अंत तथा 'अश्व वर्ष' की शुरुआत का प्रतीक होता है. इस बार 'अग्नि अश्व' (बिंग वू) का साल है, जो 60 वर्षों में एक बार आता है. 

ये भी पढ़ें- लंदन की सड़कों पर गूंजा 'बिहारी समोसा', गोरी मेम देसी अंदाज में बेच रही है समोसे

Humanoid Robot chinese humanoid robots
Advertisment