लंदन की सड़कों पर गूंजा 'बिहारी समोसा', गोरी मेम देसी अंदाज में बेच रही है समोसे

लंदन की व्यस्त सड़कों पर इन दिनों एक देसी स्वाद का जादू चल रहा है. 'बिहारी समोसा यूके' के एक नए वीडियो में गोरिया देवी नाम की महिला बड़े ही मजेदार अंदाज में समोसे बेचती नजर आ रही हैं. उनके 'हर-हर महादेव' के जयकारे और देसी पुकार ने गोरों को भी अपना मुरीद बना लिया है.

लंदन की व्यस्त सड़कों पर इन दिनों एक देसी स्वाद का जादू चल रहा है. 'बिहारी समोसा यूके' के एक नए वीडियो में गोरिया देवी नाम की महिला बड़े ही मजेदार अंदाज में समोसे बेचती नजर आ रही हैं. उनके 'हर-हर महादेव' के जयकारे और देसी पुकार ने गोरों को भी अपना मुरीद बना लिया है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
viral uk samosa video

वायरल वीडियो Photograph: (IG/biharisamosa.uk)

लंदन की चकाचौंध वाली सड़कों पर अक्सर नए-नए बर्गर और कॉफी पार्लर खुलते रहते हैं, लेकिन इस बार चर्चा कुछ और ही है. वहां की गलियों में अब एक जानी-पहचानी देसी आवाज गूंज रही है. "समौसे, समौसे, बिहारी के समौसे!" इंस्टाग्राम पर 'बिहारी समोसा यूके' द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने गोरिया देवी को रातों-रात चर्चा में ला दिया है. वीडियो में गोरिया देवी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने स्टॉल पर नजर आ रही हैं. उन्होंने बाकायदा ब्रांडेड एप्रन और कैप पहनी है और बड़े गर्व से कहती हैं, "गोरिया देवी आज लंदन की सड़कों पर बिहारी समोसा बेचेगी."

Advertisment

देसी पुकार पर लोगों ने लगाई भीड़

काम के दौरान गोरिया देवी का अंदाज देखने लायक है. वो अपने साथी से कहती हैं, "जल्दी-जल्दी बनाओ बाबू, मुझे बाहर जाना है." जैसे ही गरमा-गरम समोसे और लाल-हरी चटनी तैयार होती है, वो ट्रे लेकर सड़क पर निकल पड़ती हैं. उनकी लयबद्ध आवाज सुनकर वहां से गुजरने वाले लोग रुक जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो जाती है. भागदौड़ भरे लंदन में भी लोग रुककर इन समोसों का स्वाद ले रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि विदेशी ग्राहक चटपटी चटनी के साथ इन समोसों का आनंद ले रहे हैं और उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि उन्हें यह स्वाद कितना पसंद आ रहा है.

आस्था और संस्कृति का संगम

वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा वह है जहाँ गोरिया देवी एक भगवान शिव के मंदिर के पास रुकती हैं. वहां वो कुछ पल के लिए हाथ जोड़ती हैं और 'हर-हर महादेव' का नारा लगाती हैं. यह छोटा सा पल दिखाता है कि सात समंदर पार भी अपनी आस्था और जड़े कितनी मजबूत हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा, "ये लोग तो लंदन को ही बिहार बना देंगे!" वहीं किसी ने इसे 'रिवर्स कॉलोनाइजेशन' (उल्टा राज) कह दिया. 

ये भी पढ़ें- हादसे की कीमत सिर्फ ₹35 लाख? एयर इंडिया ने मुआवजे के लिए रखा 'फुल एंड फाइनल' सेटलमेंट का प्रस्ताव, जानें पूरा सच

Viral
Advertisment