चीन में वर्चुअल बॉयफ्रेंड का क्रेज, 'Love and Deepspace' ऐप से महिलाएं बना रही हैं डिजिटल रिश्ते

Virtual Boyfriend Craze in China: चीन में वर्चुअल बॉयफ्रेंड का क्रेज बढ़ रहा है. 33 वर्षीय युवती लव एंड डीपस्पेस गेम के जरिए कैसे पूरी कर रही है अपनी इच्छाएं. जानें पूरी जानकारी.

Virtual Boyfriend Craze in China: चीन में वर्चुअल बॉयफ्रेंड का क्रेज बढ़ रहा है. 33 वर्षीय युवती लव एंड डीपस्पेस गेम के जरिए कैसे पूरी कर रही है अपनी इच्छाएं. जानें पूरी जानकारी.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
virtual boyfreind

virtual boyfreind Photograph: (SORA)

Virtual Boyfriend Craze in China: चीन में वर्चुअल रिश्तों का चलन तेजी से बढ़ रहा है और मोबाइल गेम लव एंड डीपस्पेस इस ट्रेंड का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है. दरअसल, यहां एक 33 वर्षीय चीनी सरकारी कर्मचारी झोउ बताती हैं कि छात्र जीवन में उन्हें लगता था कि समय के साथ उन्हें सच्चा प्यार और साथी मिल जाएगा. लेकिन आज उनके इमोशनल जरूरतों को एक वर्चुअल बॉयफ्रेंड पूरी कर रहा है. यह बॉयफ्रेंड असल में एक ऑनलाइन गेम है.

Advertisment

कौन है Virtual Boyfriend?

झोउ का यह डिजिटल साथी 'क्यू यू' है, जिसे गेम के अंग्रेजी संस्करण में 'राफेल' नाम दिया गया है. क्यू यू घुंघराले बालों वाला एक आकर्षक किरदार और चित्रकार है, जिसे समुद्र देवता के रूप में गेम में दिखाया गया है. वह एक प्राचीन जाति का अंतिम सदस्य है और इंसानों से दूरी बनाए रखता है. गेम में झोउ ने अपने चेहरे और आवाज का इस्तेमाल कर अपना एक वर्चुअल अवतार क्रिएट है, जिसे एक नई पहचान मिली है. गेम के दौरान शिकारी का किरदार करने वाली झोउ को समुद्र देवता उसे गले लगाता है, उसका हाथ थामता है और रोमांटिक अंदाज में बातचीत भी करता है.

ये भी पढ़ें-'लव इन हिरोशिमा', चीन में बने पटाखों का यह नया मॉडल सोशल मीडिया पर वायरल, जानें इसका साइंस

झोउ रोज खेलती है गेम

झोउ रोज करीब एक घंटे तक Love and Deepspace गेम खेलती हैं. यह गेम एक्शन फैंटेसी और रोमांस का कॉम्बिनेशन है. झोउ अब तक वह इस पर 10,000 युआन (लगभग 1,400 डॉलर) से ज्यादा खर्च कर चुकी हैं, जिसमें ज्यादातर रकम लिमीटिड फीचर्स खरीदने और नई कहानी अनलॉक करने की है. इतना ही नहीं, पिछले महीने वह ग्वांगझोउ से शंघाई तक सिर्फ इसलिए आई ताकि वे गेम डेवलपर पेपरगेम्स के आयोजन में अपने पसंदीदा किरदारों के रूप में सजे मॉडलों से मिल सकें.

2024 में रिलीज हुआ था गेम

साल 2024 में रिलीज हुआ यह गेम 'ओटोम' शैली का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 1990 के दशक में जापान में हुई थी. यह शैली अब चीन में बेहद लोकप्रिय हो चुकी है और पश्चिमी देशों में भी इसकी डिमांड बढ़ रही है. सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल 2025 तक इस गेम ने वैश्विक स्तर पर लगभग 825 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली थी. कुछ अनुमानों के मुताबिक, इसका कुल राजस्व अब करीब 1 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. App मैजिक के आंकड़ों के अनुसार, इसकी लगभग 60% कमाई चीन से, 19% अमेरिका से और 9% जापान से आती है.

एक्सपर्ट्स ने दी यह सलाह

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी की डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट टिंगटिंग लियू के मुताबिक, चीन में ओटोम गेम्स की लोकप्रियता महिलाओं की बढ़ती आर्थिक स्वतंत्रता और भावनात्मक जरूरतें हैं. उनका कहना है कि आज की कई महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम और मजबूत है, जिस वजह से वे आत्मविश्वास से भरी हुई है और ऐसे गेम्स में निवेश कर रही हैं. ये उनकी भावनाओं की भी कद्र करती है

साथ ही वह बताती हैं कि चीन में बढ़ता यह वर्चुअल रोमांस ट्रेंड दिखाता है कि डिजिटल दुनिया अब सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रही है बल्कि भावनात्मक संतुष्टि का भी एक नया जरिया बनती जा रही है.

ये भी पढ़ें- शादी हो तो ऐसी! दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार को दिए 24 कैरेट के 'गोल्ड बिस्कुट', कैमरे में कैद हुआ नजारा

Viral News Virtual
Advertisment