/newsnation/media/media_files/2026/02/12/viral-video-2026-02-12-13-34-10.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (X/ @TicTocTick
Viral Video: सऊदी अरब और सोने की चमक का रिश्ता अक्सर चर्चा में रहता है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसमें दावा किया जा रहा है कि शेखों की एक पार्टी में मेहमानों को सोने के बिस्किट बांटे जा रहे हैं. वीडियो के सामने आते ही लोगों ने तरह-तरह की बातें शुरू कर दी हैं. कुछ ने कहा कि वहां सोना इतना आम है कि उसे तोहफे की तरह बांटा जा रहा है. कुछ ने इसे शादी से जोड़ते हुए दावा किया कि दुल्हन का भाई दूल्हे के परिवार को सोना दे रहा है, लेकिन क्या सच में ऐसा है? चलिए हम आपको इस वीडियो की पूरी सच्चाई के बारे में विस्तार से बताते हैं.
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो में कई लोग पारंपरिक अरब पोशाक में नजर आते हैं. उन्होंने सिर पर गुतरा और अगाल पहन रखा है. कुछ लोग कुर्सियों पर बैठे हैं. तभी एक व्यक्ति एक डिब्बा लेकर आता है. वह डिब्बा सबके सामने पेश करता है. लोग उसमें से एक एक बिस्किट उठाते हैं. पहली नजर में यह असली गोल्ड बार जैसा लगता है. यही वजह है कि वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है.
Saudi wedding ceremony .
— tic toc (@TicTocTick) February 11, 2026
Bride’s brother offers 24 karat Gold biscuits to Groom’s family.
Watch as that one uncle could not quite control himself and had to double dip
pic.twitter.com/RkzrNqp5Fc
क्या है वीडियो की सच्चाई?
जांच करने पर पता चला कि वीडियो असली है, लेकिन दावा गलत है. जो चीज सोने की ईंट जैसी दिख रही है, वह असली सोना नहीं है. असल में ये लक्जरी चॉकलेट बार हैं. ये Patchi नाम के ब्रांड की चॉकलेट है. यह ब्रांड मिडिल ईस्ट में काफी मशहूर है. इन चॉकलेट्स को गोल्ड फॉइल में लपेटा जाता है.
इस वजह से ये बिल्कुल सोने के बिस्किट जैसी दिखती हैं. कुछ वीडियो में लोग इन्हें खाते भी नजर आ रहे हैं. रैपर हटाते हुए साफ देखा जा सकता है कि यह चॉकलेट है. इन प्रोडक्ट्स को ‘Les Lingots’ या ‘Gold Bar Chocolates’ कहा जाता है. ये खास मौकों और गिफ्टिंग के लिए इस्तेमाल होते हैं.
I would like to test this chocolate 😋😋😋 pic.twitter.com/FRi9ie7aTg
— @Litela📚🇷🇼 (@KezaSonia198151) February 11, 2026
अफवाहों से सावधान रहना जरूरी
सोशल मीडिया पर कई बार भ्रामक दावे तेजी से फैल जाते हैं. वीडियो का नजारा भले ही चौंकाने वाला हो. लेकिन हर चमकती चीज सोना नहीं होती. इस मामले में भी यही हुआ. शेखों की पार्टी में असली सोना नहीं, बल्कि गोल्ड-रैप्ड चॉकलेट बांटी जा रही थी.
यह भी पढ़ें: 'लव इन हिरोशिमा', चीन में बने पटाखों का यह नया मॉडल सोशल मीडिया पर वायरल, जानें इसका साइंस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us