अमेरिका के Gen-Z में क्यों बढ़ रहा है 'Chinamaxxing' क्रेज? जानिए इस नए ट्रेंड के पीछे की असली वजह

Chinamaxxing Trend: टिकटॉक और कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक ट्रेंड जिसका नाम 'चीनमैक्सिंग' बताया जा रहा है, काफी वायरल हो रहा है. अमेरिकी जेन-जी भी इस ट्रेंड को तेजी से अपना रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Chinamaxxing Trend: टिकटॉक और कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक ट्रेंड जिसका नाम 'चीनमैक्सिंग' बताया जा रहा है, काफी वायरल हो रहा है. अमेरिकी जेन-जी भी इस ट्रेंड को तेजी से अपना रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
Chinamaxxing Trend

Chinamaxxing Trend Photograph: (SORA)

Chinamaxxing Trend: अमेरिका में चीनी चीजों के प्रति प्रेम लगातार बढ़ रहा है. इतना ही नहीं, यहां के लोग अब चाइनीज बनने लगे हैं. खासतौर पर जेन-जी जेनरेशन के लोग. टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे ट्रेंड 'चीनमैक्सिंग'के क्रेज के चलते ऐसा हो रहा है. दरअसल, बीजिंग के एक टूरिज्म सेक्टर में पारंपरिक कपड़े पहने एक महिला तस्वीर खिंचवाती दिखती है. अमेरिका सहित पश्चिमी देशों में तेजी से उभरे 'चीनमैक्सिंग' ट्रेंड के समर्थक अपने 'चीनीपन' का प्रदर्शन कर रहे हैं.

Advertisment

क्या है चीनमैक्सींग?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. लोग पोस्ट में लिख रहे हैं- 'आप मुझसे मेरी जिंदगी के सबसे 'चीनी दौर में मिले' और खुद को 'चीनी स्टाइल' में ढालते नजर आ रहे हैं. कोई डिम सम का स्वाद ले रहा है, तो कोई वायरल हो चुकी एडिडास की चाइनीज जैकेट पहनकर फोटो शेयर कर रहा है.

ये भी पढ़ें- चीन के Spring Festival Gala में ह्यूमनॉइड रोबोट का धमाकेदार प्रदर्शन, कुंग फू और डांस मूव्स से दर्शकों को रिझाया

Chinese लाइफस्टाइल के दीवाने हुए लोग

इसमें लोग चीन की जीवनशैली को रोमांटिक अंदाज में पेश कर रहे हैं. सिर्फ तारीफ ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में चीनी संस्कृति, फैशन, खानपान और एस्थेटिक्स को तेजी से अपनाया जा रहा है. सोशल मीडिया की दुनिया में 'चीनमैक्सिंग' अब एक नए लाइफस्टाइल स्टेटमेंट के रूप में उभर रहा है.

सुबह से शाम, हर काम चीनी!

टिकटॉक और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर जेन-जी अमेरिकी इस ट्रेंड को इतना फॉलो कर रहे हैं कि वे सुबह उठकर चीनी लोगों की तरह गर्म पानी पीते हैं और रात को खाने के लिए चॉपस्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं. ट्रेंड में बीजिंग के बुजुर्गों जैसा लुक पाने के लिए एडिडास ट्रैकसूट भी पहन रहे हैं.

ये ट्रेंड भी हो रहे पॉपुलर

अमेरिका के लोगों में चीनी लोगों के और भी कई तौर-तरीके वायरल हो रहे हैं. यहां के लोग कमरे में आने से पहले जूते उतारते हैं और हर्बल टी का सेवन कर रहे हैं. 

क्या है इसका कारण?

चीनमैक्सिंग ट्रेंड का कारण है कि Sherry Zhu. ये एक अमेरिकन-चाइनीज टिकटॉकर है. वे अपने अकाउंट में लाइफस्टाइल टिप्स शेयर करती हैं. उनके 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है. वे कहती हैं कि कल से आप चीनी बन रहे हैं. एक पॉपुलर वामपंथी राजनीतिक स्टीमर हसन पिक्चर भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. वे चीन की आर्थिक व्यवस्था और विकास की खुलकर तारीफ करते भी देखे जाते हैं. इतना ही नहीं वे अमेरिका की आलोचना भी करते हैं. अमेरिकी युवाओ को चीन एक स्वर्ग जैसा लगता है.

ये भी पढ़ें- सड़कों पर रीलबाजों का आतंक, चलती बस और ऑटो का गेट खोलकर किया स्टंट, वीडियो वायरल

Viral Gen Z
Advertisment