Viral Video: वजन घटाने के लिए प्लास्टिक खा रहे हैं चीन के लोग! वायरल वीडियो में देखें अजीबोगरीब ट्रेंड

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ भी चीज तुरंत वायरल हो जाती है. आजकल चीन के लोगों का एक ट्रेंड वायरल हो रहा है जिसमें वहां के लोग वजन घटाने के लिए प्लास्टिक का सेवन कर रहे हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ भी चीज तुरंत वायरल हो जाती है. आजकल चीन के लोगों का एक ट्रेंड वायरल हो रहा है जिसमें वहां के लोग वजन घटाने के लिए प्लास्टिक का सेवन कर रहे हैं.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
viral news

viral news Photograph: (X)

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से एक ट्रेंड वायरल हो रहा है, जो चीन से संबंधित है. दरअसल, यहां के लोग वजन घटाने के लिए प्लास्टिक चबा रहे हैं, जो बड़ा ही अजीब है. यहां के युवा इन दिनों इस डाइट को सख्ती से फॉलो कर रहे हैं. इस अजीब डाइट को क्लिंग रैप डाइट नाम दिया गया है. यह ट्रेंड TikTok, Douyin और X जैसे प्लेटफॉर्म पर फैल चुका है.

Advertisment

क्या है प्लास्टिक ईटिंग ट्रेंड?

वायरल वीडियोज में देखा जा रहा है कि लोग प्लास्टिक रैप को अपने चेहरे पर बांधते हैं और इसके बाद खाना चबाते हैं. कुछ देर बाद खाना थूक देते हैं. उनका मानना है कि खाना खाने के इस तरीके से उनके दिमाग को मैसेज जाता है कि उनका पेट भर गया है. ऐसा करने से शरीर में कैलोरी नहीं जाती है और भूख भी कम लगती है. कई यूजर्स का मानना है कि इससे वेट कंट्रोल रहता है. हालांकि, इस ट्रेंड के पीछे अभी तक कोई साइंटिफिक जांच नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- पीरियड्स में होगी कैंसर की पहचान? नया टैम्पोन दे सकता है Ovarion कैंसर की चेतावनी, जानें कैसे

प्लास्टिक से वजन कम होगा!

इस बारे में कोई ठोस सबूत नहीं है, जबकि हेल्थ एक्सपर्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे ट्रेंड्स को अपनाने के खिलाफ होते हैं क्योंकि इनसे नुकसान ज्यादा होते हैं. प्लास्टिक के इस ट्रेंड में खाना इंसान के शरीर में नहीं जा रहा है. इससे शरीर के अंदर पोषक तत्वों की कमी हो जाती है. वहीं, लंबे समय तक भूखे रहने से ओवरईटिंग की आदत लग सकती है. ओवरईटिंग हमारे वजन को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है. प्लास्टिक को मुंह पर बांधना भी खतरनाक होता है.

ऐसे ट्रेंड्स से दूरी है बहुत जरूरी

सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड्स को लेकर सावधानी बरतनी बहुत जरूरी होती है क्योंकि कई बार ये चीजें हमारे लिए हानिकारक बन सकती है. खासतौर पर जब बात सेहत की हो तो प्रमाण होने बहुत जरूरी है. कई बार वायरल ट्रेंड्स हमारी सेहत को बिगाड़ देते हैं और बीमारी की वजह बन जाते हैं. इसलिए, सलाह दी जाती है कि कोई भी नई डाइट, दवा या अन्य चीजों को अपनाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेनी जरूरी है.

ये भी पढ़ें- प्रदूषित हवा में सांस लेने से अल्जाइमर का खतरा बढ़ सकता है? बुजुर्गों पर की गई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

weight loss tips best weight loss tips
Advertisment