प्रदूषित हवा में सांस लेने से अल्जाइमर का खतरा बढ़ सकता है? बुजुर्गों पर की गई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Alzheimer Causes: प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से न सिर्फ फेफड़ों को नुकसान होता है बल्कि ये इंसान के दिमाग पर भी असर डालते हैं. हालिया रिसर्च में हुए इस खुलासे ने बुजुर्गों की परेशानी बढ़ा दी है. जानिए इस बारे में.

Alzheimer Causes: प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से न सिर्फ फेफड़ों को नुकसान होता है बल्कि ये इंसान के दिमाग पर भी असर डालते हैं. हालिया रिसर्च में हुए इस खुलासे ने बुजुर्गों की परेशानी बढ़ा दी है. जानिए इस बारे में.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
Alzheimer Causes

Alzheimer Causes Photograph: (SORA)

Alzheimer Causes: क्या हम जिस हवा में रोज सांस ले रहे हैं, वही हमारे दिमाग के लिए खतरा बन रही है? हाल ही में अमेरिका के इमोरी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक बड़े अध्ययन में यह चिंता और बढ़ गई है. रिसर्चर डॉक्टर यानलिंग डेंग के नेतृत्व में हुए इस अध्ययन के अनुसार, जिन बुजुर्गों ने लंबे समय तक प्रदूषित हवा में समय बिताया है, उनमें अल्जाइमर रोग के विकसित होने की संभावना ज्यादा है.

Advertisment

कब हुआ अध्ययन?

साइंस डेली की रिपोर्ट के माध्यम से पता लगा है कि यह अध्ययन 17 फरवरी को प्रतिष्ठित ओपन एक्सेस जर्नल PLOS Medicine में प्रकाशित हुआ था. इसमें साल 2000 से 2018 के बीच 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के 2.78 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी बुजुर्गों पर विश्लेषण किया गया था. शोधकर्ताओं ने वायु प्रदूषण के स्तर और अल्जाइमर के नए मामलों के बीच गहरा संबंध पाया.

ये भी पढ़ें- Cancer Causes: हेडफोन में 'कैंसर' का अलर्ट! 81 मॉडल की जांच में 98% में मिला BPA

क्यों की गई रिसर्च?

अल्जाइमर एक आम बीमारी है, जो हर साल दुनिया भर में लगभग 5.7 करोड़ लोगों को प्रभावित करता है. अब तक हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते आए हैं कि वायु प्रदूषण से ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और स्ट्रैस जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है क्योंकि ये सभी स्थितियां भी डिमेंशिया से जुड़ी हैं. इसलिए वैज्ञानिकों ने खोज कि क्या प्रदूषित हवा इन बीमारियों के माध्यम से अल्जाइमर का खतरा बढ़ाती है?

बारिक कणों का सेहत पर ज्यादा असर

रिसर्च के नतीजे ये बताते हैं कि प्रदूषण के महीन कण यानी फाइन पार्टिकुलेट मैटर मस्तिष्क पर सीधे अटैक करते हैं. साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पहले से हाई बीपी या स्ट्रैस न हो तभी अल्जाइमर का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि, जिन लोगों को पहले स्ट्रोक हो चुका था, उन्हें प्रदूषण से अल्जाइमर जल्दी हो सकता है. माना जा सकता है कि प्रदूषण इंसान के जीवन के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है.

ये भी पढ़ें- पीरियड्स में होगी कैंसर की पहचान? नया टैम्पोन दे सकता है Ovarion कैंसर की चेतावनी, जानें कैसे

dementia alzeimers air pollution
Advertisment