Cancer Causes: हेडफोन में 'कैंसर' का अलर्ट! 81 मॉडल की जांच में 98% में मिला BPA

Cancer Causes: हेडफोन और ईयरफोन का लगातार इस्तेमाल करने वालों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. हाल ही में एक परीक्षण में पाया गया है कि कई ब्रांडेड डिवाइसों में कैंसरकारी केमिकल है.

Cancer Causes: हेडफोन और ईयरफोन का लगातार इस्तेमाल करने वालों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. हाल ही में एक परीक्षण में पाया गया है कि कई ब्रांडेड डिवाइसों में कैंसरकारी केमिकल है.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
cancer causes

cancer causes Photograph: (SORA)

Cancer Causes: क्या आपको पता है कैंसर का एक कारण आपके हेडफोन्स भी हो सकते हैं? जी हां, हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया है कि जो लोग रोजाना हेडफोन और ईयरफोन लगाते हैं, उन्हें जल्दी कैंसर घेरता है. इसकी वजह हेडफोन के अंदर मौजूद केमिकल का होना है. ये एक प्रकार के जहरीले रसायन हैं, जो कानों के जरिए शरीर के अंदर जा रहे हैं.

Advertisment

कैसे होता है कैंसर?

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, हेडफोन्स और ईयरबड्स के प्लास्टिक के हिस्सों में कुछ हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं, जो लंबे समय तक त्वचा के संपर्क में रहने पर शरीर में प्रवेश कर सकते हैं. खासतौर पर जब व्यक्ति लंबे समय तक हेडफोन पहनता है या पसीना आता है, तब प्लास्टिक से केमिकल निकलने की संभावना बढ़ जाती है. परीक्षण में वैज्ञानिकों ने पाया है कि केमिकल कण अत्यंत खतरनाक और जहरीले होते हैं. 

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: पाचन सुधारने के लिए खाएं अजवायन, आचार्य बालकृष्ण से जानें खाने का तरीका

हेडफोन में मिले 98% तक BPA के नमूने

यूरोप में की गई इस रिसर्च के मुताबिक, हेडफोन में 98% प्रतिशत नमूनों में BPA पाया गया और तीन चौथाई से अधिक डिवाइसों में बीपीएस पाया गया. कुछ हेडफोन्स में ह्यूमिडिटी के चलते मिलीग्राम/किलोग्राम तक थी. वहीं, जांच में Sennheiser के Accentum True Wireless, Bose के QuietComfort हेडफोन और Samsung के Galaxy Buds 3 Pro जैसे लोकप्रिय मॉडल भी शामिल थे, जिनमें तय सीमा से अधिक बिस्फेनॉल पाया गया. 

विशेषज्ञों ने दी सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि ये रसायन स्किन के जरिए धीरे-धीरे शरीर में समा सकते हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इन डिवाइस का सामान्य उपयोग तुरंत गंभीर बीमारी का कारण बनता है या नहीं, लेकिन लगातार और लंबे समय तक संपर्क संभावित जोखिम पैदा कर सकता है.

माने ये सलाह-

  • हेडफोन का उपयोग सीमित समय के लिए करें.
  • इस्तेमाल के बाद उन्हें साफ और सूखा रखें.
  • पसीने के दौरान लंबे समय तक उपयोग से बचें.

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: रूसी से हैं परेशान? आचार्च बालकृष्ण ने बताया नीम का आसान उपाय

Cancer causes Headphones
Advertisment