Acharya Balkrishna Health Tips: पाचन सुधारने के लिए खाएं अजवायन, आचार्य बालकृष्ण से जानें खाने का तरीका

Acharya Balkrishna Health Tips: अजवायन के बीज हमारी रसोई में मौजूद ऐसे बीज होते हैं जिन्हें खाने में स्वाद के साथ सेहत के फायदों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. आचार्य बालकृष्ण ने बताए इसे खाने के फायदे.

Acharya Balkrishna Health Tips: अजवायन के बीज हमारी रसोई में मौजूद ऐसे बीज होते हैं जिन्हें खाने में स्वाद के साथ सेहत के फायदों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. आचार्य बालकृष्ण ने बताए इसे खाने के फायदे.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
acharya balkrishna health tips

acharya balkrishna health tips Photograph: (patanjali/freepik)

Acharya Balkrishna Health Tips: अगर आपको भी पाचन से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं तो रोजाना अजवायन खाने की आदत डालें. इन बीजों में मौजूद एंजाइम्स आपके शरीर से एसिडिटी, गैस और कब्जियत को दूर करते हैं. पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि इन्हें क्यों खाना चाहिए. साथ ही इन्हें खाने का सही तरीका क्या है. आइए विस्तार से जानते हैं.

Advertisment

क्यों खाएं अजवायन?

अजवायन जिसे अंग्रेजी में कैरम सीड्स कहा जाता है. इन बीजों को खाने से पाचन क्रिया सुधरती है. गैस और कब्ज के लिए हानिकारक दवाएं लेने से बेहतर ये आयुर्वेदिक उपाय है. पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर इसके फायदे बताए हैं. उनके अनुसार, पाचन हेतु अजवायन का सेवन अत्यंत फायदेमंद होता है. 

कैसे करें इनका सेवन?

अजवायन से पाचन को ठीक करने के लिए आपको इसे एक खास तरीके से तैयार करके खाना होता है. इसके लिए आपको सबसे पहले अजवायन के बीजों को तवे पर हल्का सा भून लेना है. इसके बाद आधा चम्मच एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर खाना है. इसे रोजाना खाने से गैस और अपच नहीं होती है. आप इसे खाना खाने के बाद पी सकते हैं. साथ ही, अजवायन को एकसाथ भूनकर स्टोर भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-क्या है डार्क शावरिंग? लाइट्स ऑफ करके नहाना क्यों बन रहा नया ट्रेंड? जानिए इसके फायदे और असर

अजवायन का पानी पीने के फायदे

  • अजवायन में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जिस वजह से इसका पानी पीने से आंतों की सफाई भी होती है.
  • नियमित रूप से अजवायन का पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है.
  • एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या को दूर करने के लिए भी अजवायन का पानी फायदेमंद होता है.
  • अजवायन का पानी पीने से सांसों की समस्या दूर होती है. सर्दी-खांसी में इसे पीने से बलगम निकलता है.
  • पीरियड्स के दौरान इस पानी को पीने से मासिक धर्म में होने वाला दर्द और ऐंठन कम होती है.

ये भी पढ़ें- फल, सब्जी और फिश वाली Nordic Diet अपनाएं, समय से पहले मौत का रिस्क होगा 23% तक कम!

ajwain benefits Acharya Balkrishna Health Tips
Advertisment