/newsnation/media/media_files/2026/02/20/viral-video-2026-02-20-11-42-52.jpg)
viral video Photograph: (viral video)
Viral Video: चीन की मशहूर कंटेंट क्रिएटर का लाइव सेशन इन दिनों चर्चाओं में हैं. सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने का कारण उसका असली चेहरा है. दरअसल, इंफ्लूएंसर का लाइव वीडियो के दौरान ब्यूटी फिल्टर बंद हो गया, जिससे उसका असली फेस दिख गया. ये क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर डिजिटल ब्यूटी स्टैंडर्ड और ऑनलाइन परफॉर्मेंस के दबाव पर तीखी बहस छिड़ गई. कई अन्य क्रिएटरों ने उन्हें फैंस को धोखा देने की बात कही. वहीं, कुछ ने कहा कि वे बिना फिल्टर भी अच्छी लगती है. चीन में सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग एक बहुत पॉपुलर ट्रेंड है.
लाइव सेशन अटैंड कर रही थी इंफ्लुएंसर
क्रिएटर नॉर्मल दिनों की तरह ही अपना लाइव सेशन कर रही थी. वे बातें कर रही थी, हंस रही थी और लोग उसके वीडियो सेशन में जुड़ रहे थे. फिल्टर की वजह से उसका चेहरा स्मूद, गोरा, बेदाग और चमकदार दिख रहा था. वे अपने वीडियो में बिल्कुल डॉल जैसी दिख रही थी इसी बीच अचानक उसका फिल्टर बंद हो गया था. इस वजह से कुछ सेकंड तक लड़की का बिना फिल्टर वाला रियल फेस सबको दिख गया.
असली चेहरा देख लोग हैरान
क्रिएटर का असली चेहरा देखते ही लोग दंग रह गए. उसके चेहरे का नैचुरल टेक्सचर अलग था और उसकी रंगत भी काफी अलग थी. वे बिल्कुल आम इंसानों की तरह दिखाई दी जबकि फिल्टर वाले लुक में वह बिल्कुल अलग दिखाई देती थी. क्रिएटर तुरंत घबराई और अपने बाल ठीक किए और मुस्कुराते हुए अपना लाइव सेशन दोबारा शूरू किया. उसने ऐसे रिएक्ट किया जैसे कुछ हुआ ही न हो और फिल्टर ऑन करते ही वापस उसका चेहरा ग्लोइंग और बेदागी दिखने लगा.
मिनटों में कम हुए फॉलोअर्स
इंफ्लुएंसर का लाइव वीडियो वाला ग्लिच क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. इस घटना के बाद कंटेंट क्रिएटर के करीब 1.4 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं. बता दें कि चीन में लाइव स्ट्रीमिंग का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ गया है. लाखों क्रिएटर घंटों तक लाइव रहते हैं, वो लोगों से चैट करते हैं, गाने गाते हैं और डांस करते हैं. इतना ही नहीं वे लोग लाइव स्ट्रीमिंग में अपने प्रोडक्ट्स भी बेचते हैं.
ये भी पढ़ें- 5 साल के बच्चे को नशा कराते युवक पर भड़के लोग, पुलिस से की कार्रवाई की मांग
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us