दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग का हाई वोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग शख्स पर बरसे दनादन थप्पड़

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स दूसरे यात्री को लगातार थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. बीच-बचाव के बावजूद बुजुर्ग रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. वीडियो में शराब पीकर सफर करने की बात भी सामने आ रही है.

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स दूसरे यात्री को लगातार थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. बीच-बचाव के बावजूद बुजुर्ग रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. वीडियो में शराब पीकर सफर करने की बात भी सामने आ रही है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
Viral video delhi metro

दिल्ली मेट्रो में मारपीट Photograph: (X/@gharkekalesh)

सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो के अजीबोगरीब वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसने सबको हैरान कर दिया है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स और एक अन्य यात्री के बीच जबरदस्त मारपीट होती नजर आ रही है. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Advertisment

बिना सोचे-समझे बरसाए थप्पड़

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर खड़े एक बुजुर्ग शख्स अचानक आपा खो देते हैं और पास खड़े एक युवक को थप्पड़ मारना शुरू कर देते हैं. बुजुर्ग इतनी तेजी से और लगातार थप्पड़ मारते हैं कि सामने वाले को संभलने का मौका ही नहीं मिलता. वहां मौजूद अन्य यात्री यह देखकर सन्न रह जाते हैं.

शराब के नशे में होने का दावा

वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन बुजुर्ग का गुस्सा शांत नहीं होता. इसी बीच बैकग्राउंड में एक और बुजुर्ग की आवाज आती है, जो मारपीट कर रहे शख्स से कहते हैं कि "आप मेट्रो में इतनी शराब पीकर क्यों सफर कर रहे हैं?" हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि झगड़े की असली वजह क्या थी और क्या वाकई बुजुर्ग नशे में थे.

न्यूज नेशन नहीं करता पुष्टि

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली मेट्रो की है, लेकिन यह वीडियो किस लाइन का है और किस दिन का है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. न्यूज नेशन इस वायरल वीडियो की अपनी तरफ से पुष्टि नहीं करता है.

मेट्रो में सफर करने वाले लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सुरक्षित सफर पर सवाल उठाती हैं. फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग मेट्रो प्रशासन से इस पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Airport Server Down: दिल्ली, मुंबई समेत कई एयरपोर्ट पर Navitaire सर्वर डाउन, चेकइन करने में हुई सबसे ज्यादा परेशानी

Viral News
Advertisment