/newsnation/media/media_files/utDlAex3aJclkkj94nS9.jpg)
Flight (Freepik)
Airport Server Down: दिल्ली और मुंबई सहित देश के विभिन्न शहरों के एयरपोर्ट सिस्टम के सर्वर डाउन हो गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नेविटेयर पैसेंजर सर्विस सिस्टम में तकनीकी खामी आने की वजह से गुरुवार सुबह दिल्ली और मुंबई सहित कई हवाई अड्डों पर भारी असुविधा का सामना करना पड़ा.
चेक इन काउंटर्स पर लगी लंबी भीड़
दिल्ली एयरपोर्ट पर ये समस्या सुबह 6.45 बजे से 7.30 बजे के बीच रही, जिस वजह से एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा जैसी एयरलाइंस का काम प्रभावित हो गया. सर्वर डाउन होने की वजह से पैसेंजर लॉग का प्रबंधन मैनुअल तरीके से करना पड़ा, जिस वजह से चेक-इन काउंटरों पर पैसेंजर्स की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं.
25 मिनट में ठीक कर दी गई समस्या
सूत्रों की मानें तो इंडिगो ने सिर्फ 25 मिनट के अंदर ही इस टेक्निकल फॉल्ट को ठीक कर दिया. वहीं, सुबह 7.30 बजे तक पूर्ण रूप से तकनीकी फॉल्ट को खत्म कर दिया गया. नेविटेयर सर्वर डाउन होने की वजह से सबसे अधिक असर यात्रियों की बोर्डिंग और चेक-इन प्रोसेस पर पड़ा. दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर सिस्टम के काम न होने की वजह से एयरलाइंस स्टाफ को कागजों पर मैनुअल एंट्री पड़ गई
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us