/newsnation/media/media_files/2026/02/19/viral-video-rajasthan-2026-02-19-18-38-42.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (X)
सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसी चीजें सामने आती हैं जो इंसानियत को शर्मसार कर देती हैं. राजस्थान से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए. इस वीडियो में एक युवक एक छोटे से बच्चे के साथ ऐसी हरकत कर रहा है जिसे सभ्य समाज में कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता.
बच्चे को पिला रहा बियर और सिगरेट
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक, जिसकी पहचान अभी उजागर नहीं हुई है, एक छोटे बच्चे को बियर पीने के लिए दे रहा है. बच्चा, जिसकी उम्र 5 साल से भी कम लग रही है, बियर पीता नजर आता है. हद तो तब हो गई जब इसके बाद युवक ने बच्चे को सिगरेट भी पीने के लिए दी. बच्चा मासूमियत में वह सब कर रहा है जो उसे सिखाया जा रहा है, लेकिन यह उसके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है.
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
जैसे ही यह वीडियो एक्स (X) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. खबर लिखे जाने तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. यूजर्स ने इस पर कड़े कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, "यह युवक सच में बहुत गिरा हुआ है, इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए." वहीं कई अन्य लोगों ने राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए इस शख्स को तुरंत ढूंढकर गिरफ्तार करने की मांग की है.
This is unacceptable.
— Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) February 18, 2026
> A man is seen allegedly giving beer and a cigarette to a small child.
> Bike number visible: RJ25 SS 8392
> If the number plate is clear, identifying the person should not be difficult.
> Providing alcohol and tobacco to a minor is a punishable offence.… pic.twitter.com/JSLArKrIU8
कार्रवाई का इंतजार
हालांकि यह वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है, लेकिन यह किस जिले का है और कब शूट किया गया है, इसकी पक्की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. न्यूज नेशन ऐसे किसी भी वीडियो या हरकत का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करता है जो बच्चों के अधिकारों और उनके स्वास्थ्य के खिलाफ हो.
ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग का हाई वोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग शख्स पर बरसे दनादन थप्पड़
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us