13 साल के बच्चे के आगे समंदर ने टेके घुटने, तेज लहरों में 4 घंटे तैरते हुए बचाई परिवार की जान

Viral News: ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी तट पर 13 साल के ऑस्टिन एपलबी ने अपनी मां और छोटे भाई-बहनों की जान बचाई. बताया जा रहा है कि उसका परिवार उफनते समंदर में फंस गया था और उनकी नाव भी पलट गई थी. मगर फिर भी उसका जज्बा नहीं हारा.

Viral News: ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी तट पर 13 साल के ऑस्टिन एपलबी ने अपनी मां और छोटे भाई-बहनों की जान बचाई. बताया जा रहा है कि उसका परिवार उफनते समंदर में फंस गया था और उनकी नाव भी पलट गई थी. मगर फिर भी उसका जज्बा नहीं हारा.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
viral news

viral news Photograph: (X)

Viral News: ऑस्ट्रेलिया के जाबांज बच्चे की सोशल मीडिया पर खूब वाह-वाही हो रही है. यहां एक 13 वर्षीय लड़का जिसका नाम ऑस्टिन बताया जा रहा है, उसने अपने परिवार की जान बीच समंदर उफनती लहरों के बीच बचाई. दरअसल, उनका परिवार तैराकी करने गया था. मगर तेज लहरों के कारण वे समंदर के किनारे से 14 किलोमीटर दूर हो गए. इतना ही नहीं उनकी नाव भी पलट गई थी. ऑस्टिन की हिम्मत और बुद्धि ने उसके परिवार को बचा लिया.

Advertisment

13 साल के बच्चे ने बचाई मां और भाई-बहनों की जान

कहते हैं न कि संकटों से डरना नहीं चाहिए बल्कि बहादुरी से उसका सामना करना चाहिए. बीते शुक्रवार को दोपहर के समय ऑस्टिन एपलबी अपनी मां और दो भाई-बहनों के साथ समंदर में कायकिंग करने के लिए गया था. कायकिंग और पैडल वॉटर एक्टिविटीज होती हैं, जो समंदर में की जाती हैं.

दरअसल, उस दिन मौसम साफ था और समंदर भी शांत दिखाई दे रहा था. इस कारण फैमिली ने वहां जाकर एंजॉय करने का प्लान किया. मगर कुछ ही देर में समुद्र में तेज रफ्तार लहरें उठने लगी और पूरा परिवार देखते-देखते किनारे से दूर हो गया.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर के फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, एक की मौत, 4 घायल

मां ने भेजा बेटे को मदद मांगने के लिए

कोई भी मां के लिए यह करना आसान नहीं होता है, जो ऑस्टिन की मां ने किया. हालात लगातार बिगड़ रहे थे. मां छोटे बच्चों का साथ नहीं छोड़ सकती थी. तभी उन्होंने एक कठिन फैसला लिया और अपने बड़े बेटे ऑस्टिन को किनारे तक भेजा ताकि वह मदद ला सके. इसके बाद ऑस्टिन ने कायक का इस्तेमाल किया लेकिन उसमें भी पानी भर गया था जिस कारण उसे छोड़ दिया. इसके बाद लाइफ जैकेट पहना मगर वह भी तैराकी में बाधा बन रहा था. तभी ऑस्टिन ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के समंदर में छलांग लगा दी और तैरते हुए किनारे तक जाने का निर्णय लिया.

4 घंटे तक लड़ी मौत से जंग

ऑस्टिन की असल परीक्षा अब शुरू हुई थी. उसने करीब 4 किलोमीटर तक लंबी तैराकी की. ऑस्टिन ऊंची लहरों के बीच बिना लाइफ जैकेट और किसी सहारे के तैराकी कर रहा था. पानी ठंडा था जिससे उसका पूरा शरीर सुन्न हो गया था, सांसें टूट रही थी. मगर बावजूद इसके ऑस्टिन के दिमाग में सिर्फ अपने परिवार की जान बचाना था. 

खुद बताई अपनी कहानी

इस घटना के बाद ऑस्टिन ने खुद बताया कि मैं बहुत थक चुका था लेकिन रुक नहीं सकता था. जैसे ही मेरे पैरों में रेत महसूस हुई तो मैं वहीं गिर पड़ा. शाम करीब 6 बजे वह किनारे तक पहुंचा और मदद के लिए गुहार करने लगा. वहीं, दूसरी तरफ मां और दोनों बच्चे लाइफ जैकेट पहने एक पैडल बोर्ड से चिपक कर करीब 10 घंटे तक खड़े थे. सूरज भी ढल चुका था. उनका शरीर ठंड से कांप रहा था फिर भी मां बच्चों के साथ खड़ी थी.

हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू

मां और दोनों भाई-बहनों को रात के करीब 8:30 बजे रेस्क्यू किया गया. उन्हें ढूंढने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था. परिवार तब तक 14 किलोमीटर तक बह चुका था. पुलिस ने भी 13 साल के बच्चे के साहस और संकल्प की तारीफ की. आज वे चारों जिंदा हैं.

ये भी पढ़ें- Jaipur News: जयपुर में चालान से बचने का नया जुगाड़, गूगल मैप पर दिख रही पुलिस की लोकेशन

World News Viral
Advertisment