/newsnation/media/media_files/2026/01/31/jaipur-oxygen-cylinder-blast-2026-01-31-23-03-32.jpg)
Rajasthan News: जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार (31 जनवरी) रात एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई. हादसे के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था और कई मजदूर अंदर मौजूद थे.
एक की मौत, कई घायल
मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में झारखंड निवासी मुन्ना राय की मौत हो गई. वहीं 45 वर्षीय विनोद गुप्ता, जो फैक्ट्री मैनेजर बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए. एक अन्य कर्मचारी शिबू भी घायल हुआ है, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
राहत-बचाव कार्य जारी
सूचना मिलते ही विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. धमाके के बाद फैक्ट्री में आग भी लग गई, जिसे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया.
विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के रोड़ नंबर 17, वीकेआई में ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर फटने से हुई दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं पीड़ादायक है।
— Diya Kumari (@KumariDiya) January 31, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल…
प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को विस्फोट की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले की SIT करेगी जांच, ACP छवि शर्मा को मिली जिम्मेदारी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us