Jaipur News: जयपुर में चालान से बचने का नया जुगाड़, गूगल मैप पर दिख रही पुलिस की लोकेशन

Jaipur News: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिनमें यह दावा किया जाता है कि गूगल मैप अब यह बता रहा है कि कहां पुलिस खड़ी है और चालान काट रही है. चलिए जानते हैं क्या है मामलाा

Jaipur News: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिनमें यह दावा किया जाता है कि गूगल मैप अब यह बता रहा है कि कहां पुलिस खड़ी है और चालान काट रही है. चलिए जानते हैं क्या है मामलाा

author-image
Namrata Mohanty
New Update
JAIPUR NEWS

JAIPUR NEWS

Jaipur News: आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे कई फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि अब Google Map यह भी बता रहा है कि ट्रैफिक पुलिस कहां खड़ी है और यहां चालान कट रहा है. दरअसल, जयपुर में इन दिनों यह नया जुगाड़ काफी पॉपुलर हो रहा है जिसमें लोग कौन से चौराहे पर पुलिस खड़ी है यह चैक कर रही है. क्या है यह मामला, जानिए.

Advertisment

क्या है यह मामला?

दरअसल, जयपुर के मैप में यह बताया जा रहा है कि यहां पुलिस वाले होते हैं, हेलमेट पहनें, चालान कट रहा है. ये मैसेज मैप पर फ्लैश हो रहे हैं, जिससे लोगों ने नया जुगाड़ बना लिया है पुलिस और चालान से बचने का. हालांकि, दावा सही है लेकिन इसका सही इस्तेमाल करने की जगह लोगों ने इसे दूसरे तरीके से अपना लिया है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर के फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, एक की मौत, 4 घायल

सिस्टम की गड़बड़ी या सुरक्षा!

इस मामले की जांच-पड़ताल की गई तो पता लगा कि काफी लोगों के फोन में यह मैसेज दिखाई दे रहा है. प्रशासन ने इसे सुरक्षा के लिहाज से चालू किया था. मगर लोग इस जानकारी का इस्तेमाल पुलिस से बचने के लिए और रास्ता बदलने के लिए कर रहे हैं. ऐसे में जयपुर पुलिस ने भी सवाल खड़े किए है कि यह किस प्रकार से सुरक्षा दी जा रही है. 

हो सकती है बड़ी मुसीबत

माना जा रहा है कि अगर गूगल मैप्स पर ऐसे संदेश दिखेंगे तो स्थानीय लोगों को पुलिस से बचने का मौका तो मिलेगा ही लेकिन उससे भी ज्यादा खतरा तब बढ़ेगा जब कोई आपराधिक गैंग रास्ते का इस्तेमाल कर रहा होगा. तस्करी, गुंडे, अपराधी और संदिग्ध लोग भी इस जानकारी को गलत प्रकार से इस्तेमाल करेंगे और शहर से बाहर निकल जाएंगे. ये शहर की सुरक्षा को भी कमजोर कर रहा है. साथ ही बाहर के अपराधियों को भी शहर में प्रवेश करना आसान हो जाएगा.

अन्य राज्यों में भी देखे गए ऐसे मैसेज

बता दें कि गूगल मैप पर सिर्फ जयपुर नहीं बल्कि दूसरे राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश के कई शहरों, गुजरात के शहरों और इंदौर में भी ऐसे मैसेज देखे गए हैं. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘दारू के साथ चिप्स भी रखा करो’, जैसलमेर में चोर ने दीवार पर लिपस्टिक से लिखा मजाकिया संदेश, ले गए कीमती सामान

Viral google map Jaipur News
Advertisment