यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की स्टार प्रचारक, डिंपल के साथ साझा कर सकती हैं मंच
कांग्रेस ने 40 चुनाव प्रचारक के नाम की घोषणा की है। जिसमें अब तक पर्दे के पीछे काम कर रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का भी नाम है।
highlights
- कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, प्रियंका गांधी भी करेंगी प्रचार
- सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और सलमान खुर्शीद भी करेंगे प्रचार
- समाजवादी पार्टी से गठबंधन में अहम भूमिका निभा चुकी हैं प्रियंका गांधी
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश फतह करने के लिए कांग्रेस जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई है। इस बीच कांग्रेस ने 40 चुनाव प्रचारकों के नामों की भी घोषणा कर दी है। जिसमें अब तक पर्दे के पीछे काम कर रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है।
प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में अहम भूमिका निभाई है। ऐसी खबर थी की उन्होंने कई दफा सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात की थी। चर्चा है कि अखिलेश की पत्नी और सांसद डिंपल यादव और प्रियंका गांधी साथ में प्रचार कर सकती हैं।
अब तक प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिये ही अपने क्षेत्रों में प्रचार करती रही हैं। लेकिन पहली बार है जब कांग्रेस ने राज्यभर में चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका को जिम्मेदारी दी है।
कांग्रेस ने जिन 40 लोगों के नामों की घोषणा की है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, यूपी चुनाव प्रभारी गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित और मीरा कुमार का नाम है। स्टार प्रचार में संजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, सलमान खुर्शीद, भूपिंद्र सिंह हुड्डा का भी नाम है।
और पढ़ें: सपा-कांग्रेस गठबंधन की इनसाइड स्टोरी, यूपी की राजनीति में प्रियंका गांधी ने ऐसे दिया मजबूत दखल
Congress releases list of campaigners for upcoming assembly elections in Uttar Pradesh; Priyanka Gandhi also on the list #UPpolls pic.twitter.com/UMthxwvWwW
— ANI UP (@ANINewsUP) January 24, 2017
27 साल से उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 105 सीटें दी है। वहीं समाजवादी पार्टी बाकी बचे सीटों पर हाथ आजमा रही है। उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे।
और पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सपा 298 सीटों लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस के खाते में आईं 105 सीटें
और पढ़ें: अमिता सिंह बोली- अमेठी से निर्दलीय नहीं लड़ रही हूं मैं
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट