किराये की कोख, लालच और धर्मांतरण, प्रयागराज में गरीब हिंदू लड़कियों के साथ जिहाद का सनसनीखेज मामला आया सामने

Prayagraj Jihad Case: प्रयागराज में गरीब हिंदू लड़कियों के साथ नए प्रकार का जिहाद वाला मामला देखने को मिला है. यहां एक 15 वर्षीय लड़की की कोख किराए पर ली गई थी और उसे Iphone का लालच दिया जाता है.

Prayagraj Jihad Case: प्रयागराज में गरीब हिंदू लड़कियों के साथ नए प्रकार का जिहाद वाला मामला देखने को मिला है. यहां एक 15 वर्षीय लड़की की कोख किराए पर ली गई थी और उसे Iphone का लालच दिया जाता है.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
jihad case

jihad case Photograph: (SORA)

Prayagraj Jihad Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला. बताया जा रहा है कि यहां एक संगठित रैकेट के जरिए नाबालिग लड़कियों को किराए की कोख यानी सेरोगेसी के नाम पर लालच दिया जा रहा है और उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया गया है. इस पूरे मामले में एक महिला जोया का मामला सामने आया है. आइए जानते हैं पूरी बात.

Advertisment

15 साल की नाबालिग लड़की बनी शिकार

प्रयागराज पुलिस के अनुसार, 15 साल की एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर उसकी कोख किराए पर लेने की कीमत एक Iphone और 15 हजार रुपये तय की गई थी. पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान में कहा कि उसे 'एक छोटे से ऑपरेशन' के बाद 'नई जिंदगी' मिलने का भरोसा दिलाया गया था. पीड़िता ने बताया कि ये सब उसने एक महिला के कहने पर किया था. उसने आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने उसे धार्मिक आजादी और भविष्य में निकाह जैसे वादों के जरिए आकर्षित किया था.

ये भी पढ़ें: Ghaziabad Suicide Case: कोरियन दोस्तों की गुत्थी में उलझी पुलिस, बेचे गए मोबाइल से खुल सकता है राज

जांच में सामने आए कई पहलू

इस सनसनी खेज मामले की जांच में कई पहलू सामने आए हैं. यह भी पाया गया कि बीते एक साल में 20 से 25 साल की लड़कियों को इसी तरह शिकार बनाया गया होगा. फिलहाल, पुलिस इस पूरे नेटवर्क को समझने के लिए तीन प्रमुख एंगलों पर जांच कर रही हैं- पहला, अब तक कितनी नाबालिग लड़कियां इस कथित रैकेट का शिकार बनीं हुई है? दूसरा, क्या इसके पीछे कोई सेक्स रैकेट भी सक्रिय है? और तीसरा, क्या लड़कियों को धर्मांतरण के लिए ब्रेनवॉश किया गया है?

15 जनवरी को लापता हुई थी पीड़िता 

पीड़िता जोया की मां ने बताया कि उनकी बेटी 15 जनवरी को अचानक लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. इसके बाद यह पूरा घटनाक्रम इलाके में उजागर हुआ है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की तथ्यात्मक जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. हालांकि, अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है.

पुलिस आरोपी महिला को ट्रेस करने में जुटी हुई है.  प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें. 

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में संपत्ति खरीदने के लिए अब पैन कार्ड जरूरी, सरकार ने बदले नियम

Jihad Uttar Pradesh news hindi Latest Prayagraj News in Hindi prayagraj news
Advertisment