/newsnation/media/media_files/2026/02/05/ghaziabad-suicide-case-three-sisters-even-bath-together-2026-02-05-12-07-50.jpg)
Ghaziabad Suicide Case (AI Photo)
Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है. मामले में एक ही दिन में कई एंगल सामने आए हैं. पुलिस हर एक एंगल की बारीकी से जांच कर रही है. तीनों बहनों की उम्र 12, 14 और 16 साल थी. तीनों लड़कियों कोरियन गेम की एडिक्ट थीं. इस बीच उनके बारे में कई खुलासे हुए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि तीन लड़कियां हर काम साथ में करती थीं. जैसे- खाना-पीना, समय बिताना और यहां तक की नहाना भी. उन्होंने बताया कि स्कूल में फेल होने की वजह से लड़कियां इतना शर्मा गईं थीं कि दो-तीन वर्षों से स्कूल भी नहीं गईं थीं.
ये भी पढ़ें- कोरियन लड़के थे पहली पसंद, शादी करने की थी चाहत, गाजियाबाद में 3 बहनों के सुसाइड मामले में एक और खुलासा
'बीच वाली लड़की खुद को बॉस बताती थी'
उन्होंने बताया था कि घटना के वक्त परिवार सोया हुआ था. मेरी पत्नी अंदर के कमरे में थीं. लड़कियां पानी पीने के लिए उठीं, मोबाइल को हॉल में फेंककर एक कमरे में गईं. उन्होंने दरवाजा लॉक किया और बालकनी से कूद गईं. उन्होंने कहा कि कोरियन गेम में बीच वाली बहन खुद को बॉस बताती थी और बाकी दोनों खुद के फॉलोअर्स कहती थीं.
कोरोना काल में लगी कोरियन गेम की लत
सॉरी मम्मी, सॉरी पापा लिखकर उन्होंने मौत को गले लगा लिया था. बच्चियों के पिता ने पहले ही कोरियन गेम की लत वाली बात कही थी. उन्होंने कहा था कि लड़कियां कोरोना काल में ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी हो गईं. पिता ने बताया था कि पुलिस बच्चों के फोन जांच के लिए ले गई है.
ये भी पढ़ें- ऑनलाइन गेम का टास्क किया पूरा, मम्मी-पापा को लिखा सॉरी और 9वीं मंजिल से तीन सगी बहनों ने लगा दी छलांग
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us