गाजियाबाद की तीन सगी बहनों के खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा, पिता ने की दो शादियां; छलांग लगाने से पहले लिखा सुसाइड नोट

गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाली तीन सगी बहनों के मामले में पुलिस की जांच जारी है. इस बीच पता चला है कि बच्चियों के पिता ने दो शादियां की थी. जिससे परिवार में कुल पांच बच्चे हैं.

गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाली तीन सगी बहनों के मामले में पुलिस की जांच जारी है. इस बीच पता चला है कि बच्चियों के पिता ने दो शादियां की थी. जिससे परिवार में कुल पांच बच्चे हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
Ghaziabad Suicide Case (2)

गाजियाबाद तीन बहनों के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा Photograph: (IANS/ANI)

गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने वाली तीन सगी बहनों के मामले पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. इस बीच तीनों बहनों का सुसाइड नोट भी सामने आया है. जिसे उन्होंने खुदकुशी करने से पहले अपने पिता के नाम लिखा था. इसके साथ ही पता चला है कि उनके पिता ने दो शादियां की थी, जिनसे पांच बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि बच्चियों के पिता ने पहली शादी के कई साल बाद तक कोई संतान नहीं होने पर अपनी पत्नी की छोटी बहन से शादी की थी. जिसने तीन बच्चों को जन्म दिया.लेकिन इस दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए. यानी परिवार में कुल पांच बच्चे, दो पत्नियों समेत कुल आठ लोग थे.

Advertisment

पूरे मामले में क्या बोली पुलिस?

इस मामले में ट्रांस-हिंडन के डीसीपी निमिश पाटिल ने बताया, "4 फरवरी की सुबह हमें सूचना मिली कि तीन लड़कियां एक इमारत से कूद गईं. अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हमें एक सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट से स्पष्ट है कि तीनों लड़कियां कोरियाई संस्कृति से प्रभावित थीं. किसी विशेष एप का जिक्र नहीं किया गया है. घटना के समय पूरा परिवार घर में मौजूद था, लेकिन वे सो रहे थे."

पहली पत्नी के दो और दूसरी पत्नी के तीन बच्चे

पुलिस ने बताया कि दूसरी शादी से तीन बच्चे हुए, इस दौरान पहली पत्नी ने भी दो बच्चों को जन्म दिया. इस तरह एक ही घर में दो पत्नियां, पांच बच्चों समेत कुल आठ लोग हो गए. दोनों पत्नियां और सभी बच्चे एक साथ रहते थे. जिन तीन बहनों ने खुदकुशी की है उनमें दो दूसरी पत्नी की और एक पहली पत्नी की बेटी है. तीनों की उम्र काफी कम थी इसलिए तीनों के बीच बेहद लगाव था. तीनों बहनें पिछले दो सालों से स्कूल नहीं जा रही थीं. पुलिस के मुताबिक, वे पढ़ाई में कमजोर थीं, इसीलिए वे घर पर रहती थी.

मरने से पहले बच्चियों ने सुसाइड नोट में क्या लिखा?

तीनों बच्चों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा. सुसाइड नोट में बच्चियों ने लिखा, "जिंदगी की सच्ची कहानी (Trure Life Story), इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो. क्योंकि ये सब सच है. अभी पढ़ो, सॉरी पापा... आई एम रियली सॉरी." बच्चियों का ये सुसाइड नोट किसी गहरे मानसिक दवाब की ओर इशाला कर रहा है.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, ऑनलाइन गेम खेलने की थी लत

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां ऑनलाइन कोरियन गेम की आदी थी. वो एक ऐसा गेम खेल रही थीं जिसमें 50 टास्क दिए गए थे. मंगलवार को इस गेम का आखिरी टास्क था. बताया जा रहा है कि इसी टास्क को पूरा करने के लिए बच्चों ने सामूहिक खुदकुशी कर ली. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसे लेकर जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम का टास्क किया पूरा, मम्मी-पापा को लिखा सॉरी और 9वीं मंजिल से तीन सगी बहनों ने लगा दी छलांग

Ghaziabad Suicide Case ghaziabad suicide
Advertisment