/newsnation/media/media_files/2025/12/27/greater-noida-girl-student-suicide-case-2025-12-27-16-42-10.jpg)
गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने की खुदकुशी Photograph: (सांकेतिक तस्वीर)
गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को ऑनलाइन कोरियन गैम खेलने की लत लग गई थी. बीते रात तीनों बहनों ने इमारत की नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की लग गई थी लत
जानकारी के मुताबिक, घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के भारत सिटी सोसाइटी की है. पुलिस के मुताबिक, तीनों नाबालिग बहनों को ऑनलाइन कोरियन लव गेम खेलने की लत थी. बताया जा रहा है कि गेम खेलने को लेकर परिवार ने कई बार उन्हें मना किया. इसी के चलते उन्होंने मंगलवार देर रात नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है.
Ghaziabad, UP: Three minor sisters died after jumping from the 9th floor of Bharat City Society around 2 AM. The reason for the incident is currently unknown. Further details are awaited pic.twitter.com/nozphYHJe2
— IANS (@ians_india) February 4, 2026
16, 14 और 12 साल थी तीनों बहनों की उम्र
जानकारी के मुताबिक, तीनों बहनें ऑनलाइन कोरियन लव गेम खेला करती थीं. जो एक टास्क बेस्ड गेम है. तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही है. सबसे बड़ी बहन का नाम निशिका, दूसरी का नाम प्राची और छोटी बहन का नाम पाखी बताया गया है. तीनों बहनों के आत्महत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में है. ये भी जानकारी सामने आई है कि तीनों बहनों को कोरोना काल के दौरान मोबाइल गेम की लत लग गई थी. पुलिस का कहना है कि तीनों बहनों का स्कूल भी रेगुलर नहीं था.
हमेशा एक साथ रहती थीं तीनों बहनें
तीनों बहनें अपने परिवार के साथ भारत सिटी सोसाइटी के B1 टावर के 907 नंबर फ्लैट में रहती थीं. मंगलवार रात करीब 2 बजे तीनों बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें हमेशा एक साथ रहती थीं और हर काम एक साथ करती थीं. फिर चाहे खाना खाना हो, स्कूल जाना हो, सोना या कोई रोजमर्रा का काम करना हो. फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us