ऑनलाइन गेम का टास्क किया पूरा, मम्मी-पापा को लिखा सॉरी और 9वीं मंजिल से तीन सगी बहनों ने लगा दी छलांग

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थी और गेम का आखिरी टास्क पूरा करने के लिए इमारत से कूद गईं.

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थी और गेम का आखिरी टास्क पूरा करने के लिए इमारत से कूद गईं.

author-image
Suhel Khan
New Update
ghaziabad suicide case

गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की खुदकुशी Photograph: (IANS)

गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. जिससे परिवार में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो गई थी. आत्महत्या करने से पहले तीनों बहनों ने एक सुसाइड नोट लिखा. उसके बाद इमारत की नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी. माना जा रहा है कि तीनों बहनों ने ऑनलाइन कोरियन गेम का आखिरी टास्क पूरा करने के लिए ही जान दे दी. क्योंकि तीनों बहनें हर काम एक साथ करती थीं. ऑनलान गेम भी एक साथ खेलती थीं. हालांकि परिवार का कहना है कि उन्हें तीनों के ऑनलाइन गेम खेलने के बारे में जानकारी नहीं थी.

Advertisment

सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी, सॉरी पापा

तीनों बहनों के एक साथ आत्महत्या करने से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. जिसमें तीनों बहनों ने लिखा है सॉरी मम्मी, सॉरी पापा. तीनों की उम्र 16, 14 और 12 साल थी. पिता ने बताया कि, सुसाइड नोट उन्होंने ही लिखा था मैंने बच्चों की राइटिंग पहचान ली. उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा, पापा सॉरी हम कोरियन नहीं छोड़ सकते, कोरिया हमारी जिंदगी है. कोरियन हमारी जान है और आप हमें नहीं छुड़ा सकते और हम जान दे रहे हैं.

पिता का कहना है कि ऐसा किसी के बच्चे के साथ ना हो. कोई भी मां-बाप अपने बच्चे को गेम ना खेलने दे. पिता का कहना है कि उन्हें अपने बच्चों के इस प्रकार का गेम खेलने की जानकारी नहीं थी. वरना वे कभी उन्हें ये गेम नहीं खेलने देते.

क्या गेम का आखिरी टास्क पूरा करने के लिए दी जान?

बताया जा रहा है कि ऑनलाइन कोरियन गेम में कुल 50 टास्क थे. मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क पूरा करना था. ऐसे में तीनों बहनें गेम का आखिरी टास्क पूरा करने के लिए 9वीं मंजिल से कूद गईं. पिता का कहना है कि पुलिस बच्चों के फोन जांच के लिए ले गई है. इमारत से छलांग लगाने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का प्रयोग किया.

जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन गेम की लीडर बीच वाली बच्ची थी. उसी के पास कमांड तय करने की जिम्मेदारी थी. तीनों बहनें हर समय साथ में रहती थी और हर काम एक साथ करती थीं. ऐसे में आशंका है कि गेम का आखिरी टास्क पूरा करने के लिए तीनों बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी. लेकिन परिवार का कहना है कि तीनों बहनें ऐसा कोई गेम खेलती हैं इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, ऑनलाइन गेम खेलने की थी लत

ghaziabad ONLINE GAME suicide
Advertisment