/newsnation/media/media_files/2026/02/05/ghaziabad-suicide-case-update-2026-02-05-10-38-04.jpg)
गाजियाबाद तीन बहनों के सुसाइड मामले में एक और खुलासा Photograph: (ANI/Social Media)
Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की खुदकुशी ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके में स्थित भारत सिटी सोसाइटी की नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीनों बहनों के लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. जिससे सच्चाई का पता लगाया जा सके. इस मामले में अब पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है.
कोरियन संस्कृति से प्रभावित थी लड़कियां
पुलिस के मुताबिक, सुसाइड करने वाली लड़कियों को भारतीय नहीं बल्कि कोरियन लड़के पसंद थे. पुलिस का ये भी कहना है कि वे कोरियन लड़के से ही शादी करना चाहती थीं. पुलिस की मानें तो उन लड़कियों को कोरियन संस्कृति इतनी पसंद आ गई थी जिससे उनका परिवार भी बहुत चिंतित हो गया था. यही वजह थी कि परिवार ने लड़कियों से मोबाइल ले लिया.
रात दो बजे के आसपास लगाई नौवीं मंजिल से छलांग
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब 2 बजे तीनों बहनें कमरे के अंदर थी, उन्होंने कमरे को अंदर से बंद कर रखा था. इसके बाद तीनों बहनों ने स्टूल रखकर एक-एक करके बालकनी से छलांग लगा दी. शुरुआत में पड़ोसियों ने इसे परिवारिक घटना समझा लेकिन कुछ देर बाद तीन बहनों के सुसाइड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
सुसाइड नोट और 8 पन्नों की डायरी बरामद
नौवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने वाली बहनों के नाम निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) बताए गए हैं. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिस पर लिखा है मम्मी-पापा सॉरी, इसके साथ ही घर से 8 पन्नों की एक डायरी भी बरामद की गई है. डायरी में बच्चियों ने लिखा है कि वो कोरियन कल्चर, के-पॉप, कोरियन मूवीज, शोज, म्यूजिक और यूट्यूबर्स से काफी प्रभावित हैं.
ऑनलाइन टास्क बेस्ड गेम का नहीं मिला पुलिस को एंगल
इस डायरी में बहनों ने लिखा है कि परिवार ने उनका मोबाइल बंद कर दिया था और वो कोरियन कल्चर से दूरी को सहन नहीं कर पा रही हैं. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में किसी ऑनलाइन टास्क बेस्ड गेम या कोरियन लव गेम को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है. तीनों बच्चियां वहीं गेम्स खेलती थीं जो प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किए जा सकते हैं.
तेजी से कोरियन कल्चर के दिवाने हो रहे लोग
भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग तेजी के कोरियन कल्चर के दिवाने हो रहे हैं. कोरियन कल्चल की सबसे बड़ी खास बात ये मानी जाती है कि कोरिया के के-ड्रामा और के-पॉप, प्यार और पारिवारिक भावनाओं पर आधारित होते हैं. जिसके चलते इनसे लोग आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं. बता दें कि कोरिया की आधुनिक और पारंपरिक जीवनशैली, के-फूड, फैशन और के-ब्यूटी भारतीय युवाओं को काफी आकर्षित कर रही है. यही वजह है कि भारत में OTT प्लेटफॉर्म पर कोरियन फिल्मों और सीरियल को काफी पसंद किया जा रहा है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us