/newsnation/media/media_files/2026/02/02/uttar-pradesh-news-2026-02-02-16-06-43.jpg)
Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News: यूपी के बदायूं जिले के तहसील बिल्सी के गांव सहसपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रविवार को पूरे इलाके में एक बात चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक महिला के घर में पिछले 24 घंटों से कोबरा सांप बैठा हुआ है, जो उस महिला से बात कर रहा है. महिला का यह दावा चौंकाने वाला है. मगर स्थानीय लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं. महिला का कहना है कि सांप उसकी हर बात को मान रहा है और समझ रहा है. अब कहां है कोबरा?
एक जगह पर बैठा है कोबरा सांप
कोबरा सहसपुर निवासी गुड़िया के घर में है. उसके मुताबिक, जब घर में सांप दिखाई दिया और गुड़िया उसे बाहर निकालने लगी तो वह जाने की बजाय एक जगह पर स्थिर बैठ गया है. सांप तब से वही है और बाहर जाने के लिए कहने पर सिर हिला देता है. उसे देखने के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ी हुई है. ग्रामीणों ने उस सांप को दूध पिलाना शुरू कर दिया तो कुछ उसके आगे पैसे रख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: UP News: योगी सरकार होली पर करेगी अतिरिक्त बसों का संचालन, कई शहरों के लिए बढ़ाए जाएंगे फेरे
महिला का दावा- 'सांप मान रहा बात'
गुड़िया ने बताया है कि कोबरा उससे इशारों में बात कर रहा है. जब वह उसके करीब जाती है तो वह फन फैलाता है. अगर कोई उसे दूध पिलाता है तो वह नहीं पी रहा है. अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सांप एक ही जगह पर घंटों से बैठा हुआ है और भीड़ को देखकर भी नहीं हट रहा है. गुड़िया ने कहा कि जब-जब वह सांप को फन नीचे करने के लिए कहती है तो वह मान लेता है. जब वह उसे सोने के लिए कहती है तो वह सो जाता है. हालांकि, उसने दूध नहीं पिया लेकिन जब भी कोई पैसे रखता तो शांत हो जाता है.
अब कहां है सांप?
दरअसल, यह घटना रविवार की है. सोमवार को जब ग्रामीण वापस उस कमरे में गए तो वहां सांप नहीं था. हालांकि, कोबरा सांप के वहां मौजूद न होने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है क्योंकि अब वह कहां है ये पता लगाना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- 'मेरा एडमिशन करवा दो', जनता दर्शन में CM योगी से बोली मासूम, मुख्यमत्री ने पूरी की मुस्लिम बच्ची की मुराद
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us