/newsnation/media/media_files/2024/12/09/9gCjBdwOEx5ZZYP5x3Ux.jpg)
यूपी में होली के अवसर पर चलेंगी अतिरिक्त बसें Photograph: (File)
UP News: त्योहारी सीजन में घर जाने वालों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए योगी सरकार ने राज्य में बसों के फेरे बढ़ाने का एलान किया है. इसके साथ ही भगवान राम की नगरी अयोध्या के लिए होली के अवसर पर स्पेशल ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा. होली के मौके पर भारतीय रेलवे ने गाड़ी संख्या 09097/09098 उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है.
रेलवे के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के मुताबिक, इस ट्रेन का संचालन 10 फरवरी से 24 मार्च तक किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ये ट्रेन उधना से 10 फरवरी से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. जबकि अयोध्या कैंट से ये ट्रेन 11 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी. बता दें कि त्योहारी सीजन में ट्रेनों और बसों में अतिरिक्त भार पड़ता है. जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
कब और कितने बजे चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
रेलवे के मुताबिक, होली स्पेशल ट्रेन उधना से मंगलवार की सुबह 6.45 बजे खुलेगी. और बुधवार तड़के 12.20 बजे (रात) में ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी. जबकि अगले दिन सुबह 11.30 बजे अपने गंतव्य अयोध्या कैंट पर पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन बुधवार को अयोध्या कैंट से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी. और रात 10.30 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी. जबकि अगले दिन शाम 5.30 बजे अपने गंतव्य उधना पहुंचेगी. इस ट्रेन मेंदो थर्ड एसी, 18 स्लीपर, 2 जनरल कोच लगाए जाएंगे.
होली के अवसर पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे
इसके साथ ही योगी सरकार ने होली के ट्रैफिक को देखते हुए अतिरिक्त बसों के संचालन और बसों के फेरे बढ़ाने का एलान किया है. योगी सरकार ने होली से पहले लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए बसों के फेरे भी बढ़ाने की घोषणा की है. होली के अवसर पर आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और नेशनल हाईवे (NH) होते हुए मथुरा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली के अलावा जयपुर के लिए बचने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे. इसके साथ ही लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बनारस रूट पर भी होली के अवसर पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी.
ये भी पढ़ें: UP News: 10 साल से बंद मिल अब बनेगी रोजगार की फैक्ट्री! रायबरेली में 58 एकड़ में शुरू हो रहा औद्योगिक पार्क
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us