'मेरा एडमिशन करवा दो', जनता दर्शन में CM योगी से बोली मासूम, मुख्यमत्री ने पूरी की मुस्लिम बच्ची की मुराद

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने सोमवार को लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान लोगों की फरियाद सुनी और उनके तुरंत निस्तारण के आदेश दिए. इस दौरान एक बच्ची भी सीएम योगी के पास अपनी समस्या लेकर पहुंची.

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने सोमवार को लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान लोगों की फरियाद सुनी और उनके तुरंत निस्तारण के आदेश दिए. इस दौरान एक बच्ची भी सीएम योगी के पास अपनी समस्या लेकर पहुंची.

author-image
Suhel Khan
New Update
CM Yogi at Janta darshan

सीएम योगी ने पूरी की मासूम बच्ची की मुराद Photograph: (ANI)

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ और अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में अक्सर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके तत्काल समाधान के भी आदेश देते हैं. ऐसा ही एक नजारा सोमवार (2 फरवरी) को लखनऊ में देखने को मिला. जब सीएम योगी जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे. इस दौरान एक मामूस बच्ची भी अपनी मां के साथ जनता दर्शन में पहुंची थी. बच्ची ने सीएम योगी को अपनी समस्या बताई, जिसका सीएम योगी ने तुरंत समाधान भी कर दिया.

Advertisment

बच्ची ने की सीएम योगी ने एडमिशन की मांग

दरअसल, सीएम योगी सोमवार को लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुन रहे थे. जिसमें एक मासूम बच्ची भी अपनी मां के साथ अपनी समस्या लेकर पहुंची थी. सीएम योगी ने बच्ची से पूछा क्या नाम है? तो बच्ची कहा कि अनाबी अली. उसके बाद सीएम योगी ने बच्ची से पूछा क्या है बताओ, तो बच्ची ने कहा मेरा एडमिशन करा दीजिए.

इस पर सीएम योगी ने कहा कि कहां? तो बच्ची ने कहा कि स्कूल में. इस पर सीएम योगी ने कहा इस ठंड में स्कूल जाओगी? सीएम योगी ने पूछा कि किस क्लास में एडमिशन चाहिए. बच्ची ने कहा कि नर्सरी में... सीएम ने बच्ची से कहा कि रोज जाओगी न स्कूल, मेहनत से पढ़ोगी न? इस पर बच्ची ने सीएम के सवाल पर हां में सिर हिलाकर जवाब दिया.

ये भी पढ़ें: पीएम सूर्य घर योजना: योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

बच्ची ने सीएम योगी को सुनाई कविता

इस दौरान सीएम योगी ने बच्ची से पूछा कि स्कूल में क्या पढ़ती हो, इस पर बच्ची ने 'शेर बच्चे, शेर बच्चे' कविता सुनाई. बच्ची की कविता सुनकर सीएम योगी खुश हो गए. उसके बाद उन्होंने पास में खड़े अधिकारी से कहा कि बच्ची की एडमिशन कराओ. इसके बाद सीएम योगी ने बच्ची को चॉकलेट भी दी.

कहां के रहने वाली है सीएम से फरियाद करने वाली बच्ची?

बता दें कि जनता दर्शन कार्यक्रम में अपनी मां के साथ पहुंची बच्ची अनाबी अली लखनऊ की रहने वाली है. बच्ची ने बताया कि उसे स्कूल में एडमिशन लेना है इसलिए वह जनता दर्शन में सीएम के पास गई थी और उनसे एडमिशन कराने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें: UP News: योगी सरकार होली पर करेगी अतिरिक्त बसों का संचालन, कई शहरों के लिए बढ़ाए जाएंगे फेरे

UP News CM Yogi Adityanath
Advertisment