पीएम सूर्य घर योजना: योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

PM Surya Ghar Yojana: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में लगातार मजबूत कदम उठा रहा है.

PM Surya Ghar Yojana: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में लगातार मजबूत कदम उठा रहा है.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Yogi

PM Surya Ghar Yojana: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में लगातार मजबूत कदम उठा रहा है. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश देश के अग्रणी सौर ऊर्जा राज्यों में शामिल हो गया है. राष्ट्रीय पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार देशभर में जहां अब तक 58.36 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, वहीं अकेले उत्तर प्रदेश से 10.94 लाख से ज्यादा आवेदन दर्ज किए गए हैं.

Advertisment

सौर ऊर्जा को गति देने में योगी सरकार की सक्रिय भूमिका

प्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति, यूपीनेडा और बिजली वितरण कंपनियों के समन्वित प्रयासों से उत्तर प्रदेश में रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना में तेज़ी आई है. अब तक प्रदेश में 3,57,879 से अधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं. इसके साथ ही राज्य की कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता बढ़कर 1,227.05 मेगावाट तक पहुंच गई है.

हजारों करोड़ की सब्सिडी से आम उपभोक्ताओं को राहत

पीएम सूर्य घर योजना के तहत उपभोक्ताओं को अब तक 2,440.62 करोड़ की केंद्रीय सब्सिडी और लगभग 600 करोड़ की राज्य सब्सिडी दी जा चुकी है. इस आर्थिक सहयोग से आम नागरिकों के लिए सोलर सिस्टम लगाना आसान और किफायती बना है, जिससे योजना की पहुंच तेजी से बढ़ी है.

बिजली बिल में 60 से 90 फीसदी तक की कटौती

रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 60 से 90 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है. औसतन उपभोक्ता हर महीने 1,500 से 3,000 तक की बचत कर रहे हैं. इसके अलावा 25 वर्षों तक कम लागत पर स्वच्छ बिजली, नेट मीटरिंग के जरिए अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजने जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं.

रोजाना 50 लाख यूनिट से अधिक हरित बिजली उत्पादन

प्रदेश में प्रतिदिन 50 लाख यूनिट से अधिक ग्रीन सोलर बिजली का उत्पादन हो रहा है. इससे बिजली वितरण कंपनियों पर पीक डिमांड का दबाव कम हुआ है और ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था अधिक स्थिर और भरोसेमंद बनी है.

कार्बन उत्सर्जन में बड़ी गिरावट

पीएम सूर्य घर योजना के जरिए उत्तर प्रदेश में सालाना 13 से 15 लाख टन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आ रही है. कोयला आधारित बिजली पर निर्भरता घटने से वायु प्रदूषण में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे नेट-ज़ीरो 2070 लक्ष्य को मजबूती मिल रही है.

डिजिटल ऊर्जा ढांचे से जुड़ेगी योजना

आने वाले समय में योगी सरकार पीएम सूर्य घर योजना को यूनिफाइड एनर्जी इंटरफेस (UEI) आधारित डिजिटल ऊर्जा ढांचे से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है. इससे सौर उत्पादन, स्मार्ट मीटरिंग, नेट मीटरिंग और भुगतान प्रणाली को एकीकृत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - Union Budget 2026: बजट में यूपी के किसानों के लिए क्या है?

Uttar Pradesh
Advertisment