/newsnation/media/media_files/2026/02/19/rajasthan-news-2026-02-19-12-53-00.jpg)
rajasthan news Photograph: (SORA)
Rajasthan News: राजस्थान सरकार की दूरदर्शी सोच और सुनियोजित शहरी विकास की प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है. जयपुर शहर की वर्तमान और भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा तैयार किया गया कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) का प्रारूप सार्वजनिक कर दिया गया है. यह पहल न सिर्फ राजधानी के ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करेगी बल्कि आने वाले सालों में सुरक्षित और सुगम परिवहन व्यवस्था का मजबूत आधार भी तैयार करेगी.
क्यों लिया गया यह फैसला?
दरअसल, यह फैसला प्रदेश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या, वाहनों की संख्या और शहरी विस्तार को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. ऐसे में राज्य सरकार द्वारा CMP का मकसद आमजन के लिए सार्वजनिक करना पारदर्शिता और जनभागीदारी की मिसाल है. यह दर्शाता है कि सरकार विकास योजनाओं को थोपने के बजाय नागरिकों की राय और सुझावों को महत्व दे रही है.
क्या है सरकार का उद्देश्य?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना, सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाना और पर्यावरण के अनुकूल यातायात व्यवस्था विकसित करना है. CMP के तहत भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, बेहतर रोड नेटवर्क, साइकिल ट्रैक और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग जैसे प्रावधानों पर भी विचार किया गया है.
जयपुर शहर की वर्तमान और भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा तैयार किए गए, कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) का प्रारूप सार्वजनिक कर दिया गया है। इसका उद्देश्य सुरक्षित और सुगम परिवहन व्यवस्था विकसित करना है। आमजन, संबंधित… pic.twitter.com/EChhpt2JHI
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) February 19, 2026
राजस्थान सरकार का लोकतांत्रिक प्रक्रिया में व्यापक विचार
राजस्थान सरकार ने नागरिकों, संबंधित विभागों और संगठनों से 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक अपने सुझाव, अभिमत या आपत्तियां ईमेल के माध्यम से भेजने का आग्रह किया है. यह कदम दर्शाता है कि सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास रखते हुए व्यापक विचार-विमर्श के बाद अंतिम निर्णय लेना चाहती है.
जयपुर में मोबिलिटी प्लान को बढ़ावा देना अहम
जयपुर जैसे ऐतिहासिक और तेजी से विकसित होते शहर के लिए यह मोबिलिटी प्लान भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा. स्पष्ट है कि राज्य सरकार शहर को आधुनिक, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह पहल निश्चित रूप से जयपुर को एक स्मार्ट और सुव्यवस्थित राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: जल महल पर 20 और 22 फरवरी को होगा भव्य एयर शो, राजस्थान सरकार ने की शानदार तैयारियां
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us