Rajasthan News: जल महल पर 20 और 22 फरवरी को होगा भव्य एयर शो, राजस्थान सरकार ने की शानदार तैयारियां

Rajasthan News: जयपुर के जल महल में 20 से 22 फरवरी तक भव्य एयर शो का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए राजस्थान सरकार लगी हुई है.

Rajasthan News: जयपुर के जल महल में 20 से 22 फरवरी तक भव्य एयर शो का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए राजस्थान सरकार लगी हुई है.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
rajasthan news

rajasthan news Photograph: (SORA)

Rajasthan News: जयपुर के ऐतिहासिक जल महल पर 20 और 22 फरवरी को आयोजित होने जा रहा भव्य एयर शो अब अंतिम तैयारियों के दौर में पहुंच चुका है. इस रोमांचक आयोजन को जन-उत्सव का स्वरूप देने के लिए राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं. पर्यटन, सुरक्षा, यातायात और डिजिटल प्रबंध- हर स्तर पर पुरी योजना के साथ काम किया गया है, जिससे यह आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का पल बन सके.

Advertisment

एयर शो में दिखेगा भारतीय वायुसेना दिखाएगी करतब

एयर शो में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपने अद्भुत हवाई करतबों से आसमान को रंगीन बनाएगी. अत्याधुनिक विमानों के साथ टीम समन्वित प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचक अनुभव मिलेगा. राजस्थान सरकार का उद्देश्य सिर्फ एक एयर शो आयोजित करना नहीं है बल्कि इसे आमजन की भागीदारी वाला उत्सव बनाना भी है.

होगी डिजिटल एंट्री 

कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रखा गया है, जो राज्य सरकार की पारदर्शी और तकनीक-सक्षम कार्यप्रणाली को दर्शाता है. इच्छुक नागरिक SSO पोर्टल पर लॉग-इन कर 'Citizen Services' में 'Air Show Jal Mahal Registration' के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इस डिजिटल व्यवस्था से लंबी कतारों और अव्यवस्थाओं से बचाव होगा तथा हर नागरिक को समान अवसर मिलेगा.

राजस्थान सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रभाव

राजस्थान सरकार की दूरदर्शी सोच और प्रभावी समन्वय के चलते यह आयोजन न सिर्फ जयपुर बल्कि पूरे प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक गौरव को नई ऊंचाई देगा. जल महल की खूबसूरती के लिए होने वाला यह एयर शो निश्चित ही यादगार साबित होगा और प्रदेश की सकारात्मक छवि को मजबूत करेगा.

ये भी पढ़ें- Jaipur News: जयपुर में चालान से बचने का नया जुगाड़, गूगल मैप पर दिख रही पुलिस की लोकेशन

Rajasthan News Jaipur News
Advertisment