Rajasthan News: राजस्थान में संचालित होगा 'ईट राइट स्कूल' कार्यक्रम, CM भजनलाल शर्मा के निरामय राजस्थान अभियान की नई पहल

Rajasthan News: राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार ने स्कूली बच्चों को पोषण देने और विकसित करने के लिए एक नई परियोजना की शुरुआत की है. इस नए प्रोग्राम 'ईट राइट स्कूल' के तहत क्या-क्या कार्य किए जाएंगे, इस रिपोर्ट में जानिए.

Rajasthan News: राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार ने स्कूली बच्चों को पोषण देने और विकसित करने के लिए एक नई परियोजना की शुरुआत की है. इस नए प्रोग्राम 'ईट राइट स्कूल' के तहत क्या-क्या कार्य किए जाएंगे, इस रिपोर्ट में जानिए.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
rajasthan news

rajasthan news Photograph: (rajasthan news)

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)की दूरदर्शी पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार द्वारा निरामय राजस्थान अभियान के माध्यम से प्रदेश में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं. इसी अभियान की कड़ी में अब भारत सरकार की 'ईट राइट इंडिया' पहल के अंतर्गत राज्यभर में 'ईट राइट स्कूल' कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभ से ही सही खानपान एवं स्वस्थ आदतों को विकास करना है.

Advertisment

क्या है Eat Right School प्रोग्राम?

'ईट राइट स्कूल' कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लगभग 10 हजार स्कूलों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु शुक्रवार को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है. इस कॉन्फ्रेंस में पीएम श्री विद्यालय, प्रदेश के सभी नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, स्वामी विवेकानंद विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय के प्रतिनिधि शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें:Rajasthan News: राजस्थान सरकार की पाली जिले को बड़ी सौगात, जवाई नदी पर बनेगा 25.66 करोड़ रुपए का पुल, हुआ शिलान्यास

क्या है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य?

इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य स्कूली स्तर पर प्रदेश के अधिक से अधिक बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छ भोजन, खाद्य सुरक्षा, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है. इसके अंतर्गत स्कूलों में सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन की उपलब्धता, खाद्य स्वच्छता के मानकों का पालन, जंक फूड से दूरी और स्थानीय व पारंपरिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों को प्रोत्साहित किया जाएगा. साथ ही छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी स्वस्थ खानपान संबंधी जानकारियां प्रदान की जाएगी.

आने वाली पीढ़ियो को भी सुरक्षा प्रदान करेगा यह प्रोग्राम

'ईट राइट स्कूल' कार्यक्रम से न सिर्फ बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर किया जाएगा बल्कि उनकी मानसिक क्षमता, एकाग्रता एवं शैक्षणिक प्रदर्शन में भी सकारात्मक बदलाव किए जाएंगे, जो उनके लिए सहायक साबित होगा. राज्य सरकार की इस पहल से भविष्य की पीढ़ी को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाया जा रहा है. इस दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है.

राजस्थान को मिलेगी नई पहचान। Rajasthan News in Hindi

निरामय राजस्थान अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की योजनाएं राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, जिसके तहत प्रदेश के हर नागरिक को स्वस्थ जीवन जीने का अवसर प्रदान करना प्राथमिकता है. 'ईट राइट स्कूल' कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन से राजस्थान को एक स्वस्थ, सशक्त और पोषण युक्त प्रदेश के रूप में नई पहचान मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Ease of Doing Business में राजस्थान ने मारी बाज़ी! नियम कम, रफ्तार तेज, निवेश को मिला नया रास्ता

cm bhajanlal sharma rajasthan news in hindi Rajasthan News
Advertisment