/newsnation/media/media_files/2025/12/20/rajasthan-news-2025-12-20-13-32-49.jpg)
Rajasthan News
Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा की दिशा में एक अहम तोहफा मिला है. पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत और पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने सुमेरपुर और शिवगंज मार्ग पर जवाई नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया. ऐसे में चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि यह पुल कितनी लागत में तैयार हुआ है और जनता को इसे क्या लाभ होगा.
25 करोड़ की लागत से बनेगा पुल
यह पुल करीब 25.66 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा. पुल के बनने से शिवगंज और सुमेरपुर के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा. इससे लोगों को आवागमन में आसानी मिलेगी. नए पुल से ग्रामीण और शहरी इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी. स्थानीय लोगों को लंबे रास्ते तय करने से राहत मिलेगी.
पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत और पंचायती राज राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने, पाली जिले में सुमेरपुर-शिवगंज संपर्क जवाई नदी पर, पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ₹25.66 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल, शिवगंज को सुमेरपुर से जोड़ेगा।… pic.twitter.com/sxwLfX0XWQ
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) December 20, 2025
जनता और किसानों को होगा सीधा लाभ
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज तथा आपदा प्रबंधक सहायता राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी जवाई नदी पर पुल के निर्माण से बरसात के दिनों में होने वाली यातायात समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और किसानों, पशुपालकों तथा आमजन को इसका सीधा लाभ होगा. उन्होंने बताया कि यह पुल क्षेत्र को मुख्य सड़कों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी. इससे क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी.
बड़ी संख्या में ग्रामीणजन रहे उपस्थित
शिलान्यास कार्यक्रम में सिरोही जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, पाली जिला दुग्ध डेयरी चेयरमैन प्रताप सिंह बिठिया, किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी, पाली जिले से जिला पदाधिकारी पुनमसिंह परमार, दिनेश मीना, दीपक भाटी, दिनेश सिंह राजपुरोहित, जयंतीलाल जैन, रमेश बोहरा, अमृत परिहार, छगन सैन, मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, ताराराम कुमावत शिवगंज, हडमत सिंह बांकली, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सोलंकी शिवगंज, पोसालिया मंडल अध्यक्ष प्रताप परमार, अजीत सिंह, वरिष्ट कार्यकर्त्ता अनोपसिंह राठौड़, गंगाराम गोयल, लक्ष्मण परिहार, मानक प्रजापत, कुंदन मल राठी, जिला परिषद् सदस्य परमा देवी मीना, तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, प्रधान ललिता कँवर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: Ease of Doing Business में राजस्थान ने मारी बाज़ी! नियम कम, रफ्तार तेज, निवेश को मिला नया रास्ता
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us