Rajasthan News: खेलों के स्वर्णिम भविष्य की ओर राजस्थान, CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट 2026-27 में ऐतिहासिक घोषणाएं

Rajasthan News: राजस्थान सरकार के बजट 2026-27 में खेल और खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है. इसके तहत युवा शक्ति को सशक्त बनाया जाएगा.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार के बजट 2026-27 में खेल और खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है. इसके तहत युवा शक्ति को सशक्त बनाया जाएगा.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
rajasthan news

rajasthan news Photograph: (rajasthan news)

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने बजट 2026-27 में खेल और खिलाड़ियों के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि युवा शक्ति को सशक्त बनाना और खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है.

Advertisment

नई अकादमी की स्थापना होगी

इस बजट के तहत नाथद्वारा-राजसमंद में राणा पुंजा जनजातीय खेल अकादमी की स्थापना होगी. यह नई अकादमी विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग, आधुनिक सुविधाएं और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देगी. जनजातीय युवाओं में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन संसाधनों की कमी के चलते वे पीछे रह जाते हैं. यह पहल उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान में विधायक स्थानीय निधि से विकास को नई दिशा, ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने किया बड़ा ऐलान

श्रीगंगानगर जिले में नई अकादमी

इसके साथ ही, श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जटान (सादुलशहर) में हैंडबॉल अकादमी शुरू करने की घोषणा भी की गई है. सीमावर्ती इलाकों में इस तरह की विशेष खेल अकादमी की स्थापना करने से स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में हाई लेवल ट्रेनिंग मिलेगी. हैंडबॉल जैसे खेल को बढ़ावा देने से राजस्थान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति को दर्ज करा सकेगा.

जयपुर में होंगे बड़े बदलाव

राजधानी जयपुर स्थित महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय, जयपुर में आधारभूत संरचना के विकास कार्यों का भी प्रावधान बजट में शामिल किया गया है. विश्वविद्यालय में आधुनिक खेल परिसर, ट्रेनिंग फैसिलिटीज, शोध एवं खेल साइंस सेंटर्स के विस्तार से खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास माहौल मिलेगा. इससे राजस्थान खेल शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाएगा.

राजस्थान सरकार की घोषणाएं

राजस्थान सरकार की इन घोषणाओं से स्पष्ट है कि राज्य खेलों को सिर्फ प्रतियोगिता नहीं बल्कि रोजगार, स्वास्थ्य और गौरव से जुड़ा क्षेत्र मानकर आगे बढ़ा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह बजट युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है.

बजट 2026-27 में राज्य के खिलाड़ियों को मिला बढ़ावा

बजट 2026-27 में खेल क्षेत्र के लिए की गई ये घोषणाएं राजस्थान को खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाली साबित हो सकती हैं. यह कदम न सिर्फ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी बल्कि पूरे राज्य में खेल संस्कृति को भी सुदृढ़ करेगा.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर के यातायात को मिलेगी नई दिशा, JDE का कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान सार्वजनिक

Rajasthan News rajasthan news in hindi cm bhajanlal sharma
Advertisment