Rajasthan News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी, राजस्थान पुलिस की नई गाइडलाइन, 'SEBI चेक' से करें सत्यापन

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने ऑनलाइन इंवेस्टमेंट और ट्रेडिंग के मामलों में बढ़ते साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए प्रदेशवासियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है. निवेश करने से पहले जरूरी होगा यह काम.

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने ऑनलाइन इंवेस्टमेंट और ट्रेडिंग के मामलों में बढ़ते साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए प्रदेशवासियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है. निवेश करने से पहले जरूरी होगा यह काम.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
rajasthan news

rajasthan news Photograph: (SORA)

Rajasthan News: ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता और साइबर ठगी के मामलों में तेजी देखी जा रही है. फर्जी निवेश स्कीम, नकली ट्रेडिंग App और लुभावने रिटर्न का लालच देकर ठग आम लोगों को निशाना बना रहे हैं. ऐसी घटनाओं को बढ़ते देख मामले की गंभीरता समझते हुए राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा ने महानिदेशक पुलिस के मार्गदर्शन में नई सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है, ताकि आम नागरिक ठगी करने से बच सकें.

Advertisment

'SEBI चेक' से सत्यापन करना अनिवार्य 

राजस्थान साइबर सेल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि किसी भी निवेश या भुगतान से पहले संबंधित UPI आईडी, क्यूआर कोड या बैंक खाते का सत्यापन करवाना जरूर होगा. इसके लिए 'SEBI Check' सुविधा का उपयोग करने की सलाह दी गई है. उपमहानिरीक्षक पुलिस ने बताया कि निवेश से पहले संबंधित आईडी की पुष्टि करना जरूरी है. इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि सामने वाला व्यक्ति या संस्था वैध रूप से काम कर रही है या नहीं.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: जल महल पर 20 और 22 फरवरी को होगा भव्य एयर शो, राजस्थान सरकार ने की शानदार तैयारियां

SEBI पर करें जांच

निवेशकों को Securities and Exchange Board of India (SEBI) के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जाकर जांच करनी होगी. इसके लिए SEBI साथीApp या SEBI की वेबसाइट पर उपलब्ध सेबी चेक फीचर का इस्तेमाल करें. अगर जांच के दौरान 'UPI ID is invalid' का संदेश दिखाई देता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और किसी भी प्रकार का भुगतान करने से बचें.

धोखाधड़ी का नया ट्रेंड

साइबर अपराधी सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप और फर्जी कॉल के जरिए लोगों को ज्यादा रिटर्न का लालच देते हैं. वे खुद को SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार या अधिकृत ब्रोकर बताते हैं और लोगों का भरोसे जीतने की कोशिश करते हैं. कई बार नकली वेबसाइट और ऐप के माध्यम से भी लोगों को झांसा दिया जाता है. एक बार पैसा ट्रांसफर होने के बाद पीड़ित को ब्लॉक कर दिया जाता है.

ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है, तो समय गंवाए बिना उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. राजस्थान पुलिस ने अपील की है कि पीड़ित तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें. इसके अलावा, 9256001930 या 9257510100 पर भी संपर्क कर सकते हैं. ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल National Cyber Crime Reporting Portal (http://cybercrime.gov.in) पर भी जा सकते हैं.

जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा

दरअसल, राजस्थान पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता और समय पर सत्यापन ही साइबर ठगी से बचने का मजबूत तरीका है. किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल या अविश्वसनीय निवेश प्रस्ताव पर तुरंत भरोसा न करें. निवेश से पहले 'SEBI Check' जरूर करें और सुरक्षित डिजिटल एक्टिविटीज करें.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान में विधायक स्थानीय निधि से विकास को नई दिशा, ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने किया बड़ा ऐलान

Rajasthan News Jaipur News
Advertisment