/newsnation/media/media_files/2026/02/21/rajasthan-news-2026-02-21-13-59-14.jpg)
rajasthan news Photograph: (rajasthan news)
Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में जल महल के प्रांगण में भारतीय वायु सेना के शौर्य और साहस का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला है. राजस्थान सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में इंडियन एयरफोर्स की प्रमुख सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने अपने रोमांचक हवाई करतबों से हजारों दर्शकों का दिल जीता.
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजन जरूरी
सीएम भजनलाल शर्मा की राजस्थान सरकार के अनुसार, ऐसे आयोजनों से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और साथ-साथ देश के युवाओं में देशभक्ति और सेना के प्रति सम्मान बढ़ेगा. इस कार्यक्रम में राज्य के उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उपस्थित हुए, जिससे इस आयोजन की शोभा और बढ़ गई थी. उन्होंने कहा कि जयपुर जैसे ऐतिहासिक शहर में इस प्रकार का एयर शो आयोजित होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है.
हजारों संख्या में पहुंचे दर्शक
राजस्थान सरकार का मानना है कि जल महल जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर इस भव्य एरोबैटिक शो से राज्य की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक भारत की सैन्य शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने आसमान को रंग-बिरंगा होते देखा और हवाई करतबों का आनंद लिया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और NCC कैडेट्स भी मौजूद थे.
जयपुर में जलमहल पर भारतीय वायु सेना के शौर्य और साहस का अद्भुत प्रदर्शन हुआ। भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित ब्रांड एंबेसडर सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने, अपने हैरतअंगेज करतबों से हजारों दर्शकों को रोमांचित किया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कर्नल… pic.twitter.com/95uWe42Flo
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) February 21, 2026
22 फरवरी को होगा मुख्य आयोजन
22 फरवरी 2026, रविवार को जल महल पर एरोबैटिक डिस्प्ले का मुख्य एवं विस्तृत आयोजन किया जाएगा. राजस्थान सरकार ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें और भारतीय वायु सेना के कौशल का अनुभव को अपनी आंखों से देखें. इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के खास इंतजाम किए हैं, ताकि आयोजन सुचारू रूप से पूर्ण हो सकें.
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हुए शामिल, बढ़ाया प्रदेश का मान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us