/newsnation/media/media_files/2026/02/20/rajasthan-news-2026-02-20-15-02-55.jpg)
rajasthan news Photograph: (rajasthan news)
Rajasthan News: उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह में राजस्थान सरकार की उपस्थिति देखने को मिली. इस कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने वीरता, राष्ट्रभक्ति और सुशासन के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन आदर्शों को भी स्मरण किया.
शामिल हुए कई दिग्गज नेता
आगरा में आयोजित इस भव्य समारोह में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष सेलार भी उपस्थित थे. विभिन्न राज्यों के नेताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया.
राज्यपाल हरिभाऊ ने किया संबोधित
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपने संबोधन में छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस, दूरदर्शिता और संगठन क्षमता की सराहना की. उन्होंने बताया कि उनका जीवन आज भी युवाओं और प्रशासकों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है. उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लौ को जलाए रखा, जो आज के भारत के लिए भी गौरव की बात है.
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर, उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल, महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री श्री आशीष सेलार भी उपस्थित… pic.twitter.com/qX8dMv820n
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) February 20, 2026
महान विभूतियों की जयंती में राजस्थान सहभागी
राजस्थान सरकार सदैव महान विभूतियों की जयंती और राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाती रही है. राज्यपाल की उपस्थिति ने न केवल राजस्थान का गौरव बढ़ा है बल्कि यह संदेश भी दिया कि राज्य सरकार राष्ट्र के महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.
छत्रपति शिवाजी महाराज को दी गई पुष्पांजलि
समारोह के दौरान सभी गणमान्य अतिथियों ने मिलकर छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ जयंती समारोह में भाग लिया.
राष्ट्रीय एकता का प्रतीक रहा आगरा का समारोह
आगरा में आयोजित इस समारोह को राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना गया है. राजस्थान सरकार की सक्रिय और सम्मानजनक भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि राज्य केवल विकास के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के सम्मान में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us