/newsnation/media/media_files/2026/02/12/melody-road-2026-02-12-10-14-11.jpg)
melody road Photograph: (ANI)
मुंबई ने अपने शहरी ढांचे को विकसित करने के लिए और शहर को तकनीक से जोड़ने के लिए एक नया प्रयोजन किया है. शहर में देश की पहली ऐसी सड़क शुरू की गई है, जहां अगर गाड़ियों की रफ्तार तय सीमा के अंदर रहेंगी तो उस समय 'जय हो' का गाना बजेगा. यह मशहूर गाना फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर का है. इस अनोखी सड़क को मुंबई की कोस्टल रोड पर बनाया गया है. कल यानी 11 फरवरी को इस सड़क का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने किया था.
कहां बनी है यह रोड?
मुंबई शहर में यह रोड कोस्टल रोड के नॉर्थबाउंड कैरिजवे पर नरीमन प्वाइंट से वर्ली की तरफ जाने वाले हिस्से में बनाई गई है. ऐसी रोड देश की पहली सड़क है. इससे पहले जापान, UAE जैसे देशों में भी ऐसी सड़कें बनाई जा चुकी हैं.
ये भी पढ़ें- मुंबई की नई मेयर बनीं रितु तावड़े, 4 दशक बाद BMC में बीजेपी का राज; शिवसेना के संजय घाड़ी बने डिप्टी मेयर
कितनी होनी चाहिए रफ्तार?
यह हिस्सा कोस्टल रोड टनल से बाहर निकलने के बाद शुरू होता है. करीब 500 मीटर लंबे इस रोड़ पर खास तरह की नालियां भी बनाई गई हैं. जब इस सड़क से गाड़ी 70 से 80 किलोमीटर की स्पीड से गुजरेगी, तो टायरों से पैदा होने वाली वाइब्रेशन से ये धुन बजेगी. इस धुन को लोग गाड़ी के बंद शीशों में भी सुन सकेंगे.
BMC ने सफल प्रयास के लिए ये काम
बीएमसी ने अपनी इस योजना को सफल बनाने के लिए इस हिस्से में पहले 500 मीटर, 100 मीटर और फिर 60 मीटर की दूरी पर ही वॉर्निंग साइन बोर्ड लगा दिए हैं ताकि चालक अपनी स्पीड को पहले से कंट्रोल कर सकें. इससे उन्हें अचानक ब्रेक नहीं लगाना होगा. कुछ चेतावनी बोर्ड टनल के अंदर भी लगाए गए हैं.
🛣️धर्मवीर, स्वराज्यरक्षक छत्रपती संभाजी महाराज किनारी मार्गावरील संगीत रस्त्याचे माननीय मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री श्री. एकनाथ शिंदे यांच्या उपस्थितीत आज लोकार्पण करण्यात आले.
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) February 11, 2026
🔹हंगेरीचे वाणिज्य दूत श्री. फॅरेन जारी, माजी खासदार श्री. राहुल शेवाळे,… pic.twitter.com/s0SqV426ie
मेलोडी रोड की शुरुआत कहां से हुई?
दरअसल, धुन बजाने वाली इन सड़कों को मेलोडी रोड कहा जाता है. इस तरह की सड़कों की शुरुआत करने का विचार सबसे पहले साल 2007 में जापान द्वारा किया गया था. जापान के इंजीनियर शिजुओ शिनोदा ने पाया कि सड़कों पर खास प्रकार की कटिंग की जाए तो जब गाड़ियां उसके ऊपर से गुजरेंगी तो ऐसी तरंगे निकलती है.
इसके बाद हंगरी, जापान, साउथ कोरिया और UAE में भी ऐसी सड़कों का निर्माण किया गया था. मुंबई की यह सड़क दुनिया की पांचवीं मेलोडी रोड होगी.
कितनी लागत में तैयार हुई रोड?
BMC ने इस म्यूजिकल सड़क को बनाने के लिए लगभग 6.21 करोड़ रुपए का इस्तेमाल किया है. इस लागत रकम में से GST अलग है. इस प्रोजेक्ट को हंगरी के विशेषज्ञों की मदद से तैयार किया गया है.
ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी फायरिंग केस: मुंबई में गैंग्स की खैर नहीं, फडणवीस बोले- 'ढूंढेंगे भी, ठोकेंगे भी'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us