/newsnation/media/media_files/2026/02/11/bmc-new-mayorand-deputy-mayor-2026-02-11-13-28-02.jpg)
मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को आखिरकार नया मेयर मिल गया है. लंबे इंतजार के बाद बीजेपी की रितु तावड़े निर्विरोध मुंबई की नई मेयर चुनी गई हैं. बता दें कि करीब 44 साल बाद यह पद बीजेपी के पास आया है. इससे पहले 25 साल तक बीएमसी की सत्ता शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के पास रही थी. इस बार महायुति गठबंधन की जीत ने मुंबई की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है.
77वीं मेयर बनीं रितु तावड़े
रितु तावड़े मुंबई की 77वीं मेयर बनी हैं और बीजेपी की दूसरी मेयर हैं. इससे पहले डॉ. प्रभाकर पई 1982-83 में मेयर रहे थे. इसके बाद लंबे समय तक शिवसेना का दबदबा रहा. अब बीजेपी ने फिर से बीएमसी की सत्ता में वापसी की है. मेयर चुनाव के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे. शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय शंकर घाड़ी को उप-मेयर चुना गया है.
आता मुंबई थांबणार नाही!
— Swapna Virendra Mhatre (@swapnamhatre_) February 11, 2026
BJP–Mahayuti’s Ward No. 132 Corporator, Mrs. Ritu Tawde, has been elected as the Mayor of the Brihanmumbai Municipal Corporation. Similarly, Shiv Sena’s Corporator, Mr. Sanjay Ghaadi, has been elected as the Deputy Mayor. I visited the Mumbai Municipal… pic.twitter.com/b2sof5681k
कौन हैं रितु तावड़े?
रितु तावड़े का राजनीतिक सफर जमीनी स्तर से शुरू हुआ. उन्होंने 2012 में पहली बार पार्षद का चुनाव जीता था. इसके बाद 2017 और फिर 2025 में भी जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार पार्षद बनीं. वे शिक्षा समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और वर्तमान में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. उन्हें क्षेत्र की समस्याओं को व्यावहारिक तरीके से हल करने वाली नेता माना जाता है.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Mumbai's newly-elected Mayor, BJP corporator Ritu Tawde says, "...You asked me about the next 100 days. Work is underway on concrete roads across Mumbai. Besides this, I will take care of all matters, including issues of water, stormwater drainage,… pic.twitter.com/idaWbZgv82
— ANI (@ANI) February 9, 2026
कौन हैं संजय घाड़ी?
उप-मेयर बने संजय घाड़ी भी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में हैं. साधारण परिवार से आने वाले घाड़ी अपनी सादगी और जनता से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं. उनकी पढ़ाई मुंबई और पुणे में हुई है और वे शिवसेना (शिंदे गुट) के अनुभवी चेहरों में गिने जाते हैं. बीएमसी में यह सत्ता परिवर्तन मुंबई की राजनीति में नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं रितु तावड़े? जिन्हें बीजेपी ने बनाया BMC का नया मेयर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us