Who is Ritu Tawade: इतिहास में पहली बार बीजेपी का कोई नेता मुंबई का मेयर बना है. इस पद के लिए पार्टी ने रितु तावड़े के नाम का ऐलान किया है. तावड़े लगातार 3 सालों से घाटकोपर सीट से चुनाव में जीत हासिल कर रही हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
Who is Ritu Tawade: मुंबई के मेयर पद को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग चुका है. बीजेपी ने अपनी वरिष्ठ नेता और सीनियक कॉरपोरेटर रितु तावड़े को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का मेयर घोषित किया है. इस घोषणा के साथ ही इतिहास में मुंबई को पहली बार बीजेपी का मेयर मिल गया है. आइए जानते हैं रितु तावड़े के बारे में.
कौन हैं रितु तावड़े?
रितु तावड़े का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है. वे कई सालों से महाराष्ट्र में नगर निगम की राजनीति में सक्रिय हैं और जमीनी स्तर पर काम करने वाली नेताओं में शामिल हैं. साल 2012 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद रितु ने वार्ड नंबर 127 से पार्षद के रूप में जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2017 में वार्ड नंबर 121 और 2025 में वार्ड नंबर 132 से जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत किया था.
रितु तावड़े मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की एजुकेशन कमेटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने नगर निगम के स्कूलों, शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर कार्य किया है. नगर निगम के कामकाज में उनका गहरा अनुभव रहा है. इस वजह से ही बीजेपी ने आज उन्हें मेयर बनाया है.
मराठा समुदाय के साथ गुजरातियों में भी मजबूत जनाधार
रितु तावड़े मराठा समुदाय से आती हैं मगर उन्होंने गुजराती बहुल इलाकों में भी अपना मजबूत जनाधार बनाया है. इससे स्पष्ट है कि उनकी राजनीति किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है. 2012 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा, तब से संगठन और जनता के बीच वे लगातार सक्रिय हैं.
ये भी पढ़ें- Mumbai BMC New Mayor: जानिए किस दिन होगा मुंबई मेयर चुनाव?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us