Mumbai BMC New Mayor: चार साल बाद मुंबई की बीएमसी को फिर से जनप्रतिनिधि नेतृत्व मिलने जा रहा है. बता दें कि 11 फरवरी को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा.
Mumbai BMC New Mayor: मुंबई, देश की सबसे अमीर नगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी), करीब 4 साल के लंबी प्रतीक्षा के बाद राजनीतिक नेतृत्व वापस मिलने जा रहा है. दरअसल, बीएमसी में नया मेयर और डिप्टी मेयर चुनने की तारीख आधिकारिक रूप से 11 फरवरी, दोपहर 12:00 बजे निर्धारित कर दी गई है. यह चुनाव पूरी प्रक्रिया बीएमसी आयुक्त भूषण गग्रानी की निगरानी में संपन्न होगी.
आपको बता दें कि बीएमसी के पार्षदों का कार्यकाल 2022 में ही समाप्त हो गया था. उसके बाद से महानगरपालिका बिना किसी चुने हुए प्रतिनिधि के कार्य कर रही थी और बीएमसी आयुक्त को प्रशासक के तौर पर काम संभालना पड़ा था. अब मेयर चुनाव होने से मुंबई की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
भाजपा से ऋतू तावड़े को बनाया मेयर उम्मीदवार
सबसे बड़ी खबर यह है कि इस बार मुंबई को पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मेयर मिलने जा रहा है. भाजपा ने ऋतू तावड़े को अपना मेयर उम्मीदवार घोषित किया है. यह घोषणा मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सतम ने आधिकारिक रूप से की है. भाजपा के लिए यह बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है, जबकि यूबीटी गुट और महा विकास अघाड़ी के लिए यह एक बड़ा झटका है.
#WATCH | Mumbai | Brihanmumbai Municipal Corporation Elections | BJP’s Ritu Tawde has been named the Mahayuti’s nominee for the post of Mayor, while Shiv Sena leader Sanjay Shankar Ghadi is the alliance’s nominee for Deputy Mayor. https://t.co/bsgW5cg05Lpic.twitter.com/eLhp2D52Ig
— ANI (@ANI) February 7, 2026
बीजेपी नगर निगम में 79 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और गठबंधन के जरिए उसने सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाई है. इस चुनाव में भी महिला महापौर का विकल्प होने से महिलाओं के प्रशासन में नेतृत्व को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. भाजपा यह चुनाव बिना विवाद के निर्विरोध कराने की रणनीति पर भी काम कर रही है. अब 11 फरवरी को ही मुंबई को उसका नया मेयर मिलेगा और चार साल बाद बीएमसी में राजनीतिक नेतृत्व की वापसी होगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us