/newsnation/media/media_files/2026/02/07/bjp-leader-ritu-tawde-becomes-new-mayor-of-bmc-2026-02-07-11-23-08.jpg)
BMC New Mayor Nominee
मुंबई के नए मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी का ऐलान हो गया है. भाजपा की रितु तावड़े बीएमसी के लिए भाजपा की मेयर उम्मीदवार होंगी. खास बात है कि बीएमसी के इतिहास में पहली बार भाजपा का अपना महापौर बीएमसी का जिम्मा संभाल सकता है. वहीं, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया है. संजय घाड़ी मुंबई के डिप्टी मेयर के लिए शिंदे गुट के प्रत्याशी बने हैं. आज सिविक हेडक्वार्टर में संजय घाड़ी अपना नामांकन फॉर्म भरेंगे.
Mumbai | Brihanmumbai Municipal Corporation | BJP’s Ritu Tawde has been named the Mahayuti’s nominee for the post of Mayor, while Shiv Sena leader Sanjay Shankar Ghadi is the alliance’s nominee for Deputy Mayor.
— ANI (@ANI) February 7, 2026
घाटकोपर स
40 साल बाद भाजपा का बीएमसी में मेयर हो सकता है. रितु तावड़े के नाम का ऐलान मंत्रोचारण के दौरान हुआ. नाम का ऐलान होते ही शिवाजी महाराज की जय के नारे लगाए गए. रितु तावड़े घाटकोपर इलाके से तीन बार की पार्षद हैं. वे अपने मिलनसार व्यवहार के लिए जानी जाती है. डिप्टी मेयर के लिए शिवसेना के शिंदे गुट के नेता का नाम सामने आया है. शिवसेना ने डिप्टी मेयर के पद की मांग की थी.
#WATCH | Mumbai | Brihanmumbai Municipal Corporation Elections | BJP’s Ritu Tawde has been named the Mahayuti’s nominee for the post of Mayor, while Shiv Sena leader Sanjay Shankar Ghadi is the alliance’s nominee for Deputy Mayor. https://t.co/bsgW5cg05Lpic.twitter.com/eLhp2D52Ig
— ANI (@ANI) February 7, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us